Housefull 5 में ट्विस्ट पर ट्विस्ट, हर थिएटर में दिखेंगे अलग-अलग किलर, क्लाइमेक्स भी होगा धांसू

Housefull 5: अक्षय कुमार और रितेश देशमुख स्टारर हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने खुलासा किया है कि थियेटर के हिसाब से फिल्म में अलग अलग किलर दिखाई देंगे.

Housefull 5: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 की रिलीज के लिए कमर कस रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में मुंबई में लॉन्च किया गया, जहां निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने मूवी को लेकर एक दिलचस्प अनाउंसमेंट की. साजिद ने खुलासा किया है कि हाउसफुल 5 का क्लाइमेक्स अलग होगा, जो इस बात पर निर्भर करेगा कि फिल्म किस थिएटर में दिखाई जाएगी.

हाउसफुल 5 में होंगे अलग-अलग किलर

साजिद नाडियाडवाला ने कहा, “मैं पिछले 30 सालों से एक आइडिया पर काम कर रहा हूं कि कैसे एक ऐसा थ्रिलर बनाया जाए, जिसमें एक्स फैक्टर हो और जो दर्शकों को थिएटर से बाहर निकलने के बाद भी लंबे समय तक बात करने पर मजबूर कर दे. इसलिए मैं एक ऐसी कहानी लेकर आया, जिसमें हर थिएटर में एक अलग किलर होगा.”

थियेटर के हिसाब से होगी हाउसफुल 5 की एंडिंग

निर्माता ने आगे बताया, “अगर आप इसे गेयटी में देखेंगे, तो इसमें क्लाइमैक्स में आपको अलग किलर देखने को मिलेगा. पीवीआर स्क्रीन नंबर 4 में, आपको एक अलग हत्यारा दिखाई देगा और पीवीआर स्क्रीन नंबर 5 में कोई और दोषी होगा. कुल मिलाकर जब भी आप इस मूवी को अलग अलग थियेटर में देखेंगे, तो आपको अलग ही एंडिंग देखने को मिलेगी.”

हाउसफुल 5 ने रचा इतिहास

साजिद ने दावा किया कि यह कॉन्सेप्ट पहली बार भारत में पेश किया जाएगा. निर्माता ने कहा कि रोमांच बनाए रखने के लिए फिल्म के आधे कलाकारों को नहीं पता कि हत्यारे कौन हैं. फरदीन खान ने खुलासा किया कि शूटिंग पूरी होने तक फिल्म के आधे कलाकारों को इस ट्विस्ट के बारे में पता नहीं था.

हाउसफुल 5 के बारे में

तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित, हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे और जॉनी लीवर जैसे कई सितारे शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: दुनियाभर में केसरी 2 फ्लॉप हुई सुपरहिट, कलेक्शन पर डालें नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >