Housefull 5 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच नरगिस फाखरी का बड़ा खुलासा, बताया पार्ट 3 और 5 में से कौन बेहतर?

Nargis Fakhri on Housefull 5 vs Housefull 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें हाउसफुल 3 और 5 में से कौन सी फिल्म ज्यादा पसंद है. साथ ही बताया कि फिल्मों के बिना वे क्या काम करतीं.

Nargis Fakhri on Housefull 5 vs Housefull 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी हाल ही में टीवी9 भारतवर्ष के खास कार्यक्रम न्यूज 9 ग्लोबल समिट में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने अपनी अब तक की बॉलीवुड जर्नी, फिल्मों में वापसी और भविष्य की प्लानिंग को लेकर खुलकर बातचीत की. विदेश से आकर बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली नरगिस ने कहा कि उन्होंने इस इंडस्ट्री में काफी कुछ सीखा और खुद को ढाला. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी लेटेस्ट फिल्म हाउसफुल 5 और हाउसफुल 3, जिसमें वह काम कर चुकी हैं, में बेहतर कौन था.

हाउसफुल 3 या हाउसफुल 5: क्या कहा नरगिस ने?

डायरी ऑफ अ रॉकस्टार के सेगमेंट में इंटरव्यू के दौरान जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि हाउसफुल 3 और हाउसफुल 5 में से कौन सी फिल्म उन्हें ज्यादा पसंद है, तो उन्होंने कहा, “ये कैसा सवाल है. मैं दोनों में एक को कैसे चूज कर सकती हूं. हाउसफुल 3 में काम करना काफी शानदार था और हाउसफुल 5 में भी काम करना उतना ही शानदार रहा. दोनों में बस हेडस्पेस का अंतर था. हाउसफुल 3 में मैं जितना इनवॉल्व्ड थी फिल्म में उसके ज्यादा मैं हाउसफुल 5 में इन्वॉल्व्ड थी. मैं ज्यादा लोगों से बात करती नजर आई. मैं सभी के साथ घुली-मिली और लोगों को ज्यादा बेहतर ढंग से समझ पाई. मैं इस दौरान बहुत ज्यादा ऑथेंटिक थी और मैंने खुद भी काफी एंजॉय किया.

अगर एक्ट्रेस ना होतीं तो क्या बनतीं?

नरगिस फाखरी ने एक दिलचस्प जवाब तब दिया जब उनसे पूछा गया कि अगर वे फिल्म इंडस्ट्री में ना होतीं तो क्या कर रही होतीं. एक्ट्रेस ने कहा कि वे हॉलेस्टिक हीलर बनतीं. उन्होंने इस विषय पर काफी पढ़ाई और रिसर्च की है और उनका झुकाव हमेशा से स्पिरिचुअल अप्रोच की ओर रहा है.

फिल्मों में हुई हैं वापसी

नरगिस फाखरी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. इसके अलावा वह जल्द ही पावरस्टार पवन कल्याण के साथ ‘हरि हीरा मल्लू’ में नजर आएंगी. दो साल के ब्रेक के बाद उनकी ये वापसी फैंस के लिए बड़ी खुशी की बात है.

यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 71: 71वें दिन भी सनी देओल की ‘जाट’ नहीं दिखा पाई कमाल, जानें हिट हुई या फ्लॉप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >