Honey Singh: जब एक पार्टी में हनी सिंह ने उड़ाए 38 लाख रुपए, लौटना पड़ा था खाली हाथ घर

Honey Singh: मशहूर रैपर हनी सिंह ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने दुबई की एक नाइट पार्टी के 38 लाख रुपए खर्च किए थे. इसके लिए उन्हें 3 क्रेडिट कार्ड की जरूरत पड़ी थी. इस घटना के बाद उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ा था.

Honey Singh: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर रैपर हनी सिंह अपने लैविश लाइफस्टाइल के लिए अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं. आए दिन उन्हें बड़ी बड़ी पार्टी अटेंड करते हुए भी स्पॉट किया जाता है. हाल ही में हनी सिंह ने अपनी पार्टी से जुड़े एक ऐसे किस्से के बारे में बताया है, जिससे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. जहां, आम आदमी 20-30 लाख में अपना घर बना लेता है. वहां, हनी सिंह ने एक ही रात में 38 लाख रुपए पार्टी करते उड़ा दिए थे. आइए बताते हैं इसके बारे में सबकुछ.

पार्टी के उड़ाए 38 लाख रुपए

हनी सिंह ने मिर्ची प्लस के साथ एक इंटरव्यू में अपने इस दिलजस्प किस्से के बारे में बताया कि कैसे वह अक्सर पार्टियों में अपने सारे पैसे खर्च कर देते है और उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ता था. रैपर ने बताया कि यह बात साल 2013 की एक नाइट पार्टी की है, जब वह और उनके सात दोस्त दुबई के एक क्लब के गए और 38 लाख रुपए खर्च कर दिए. उन्होंने आगे बताया कि उस पार्टी में 23 लड़कियों और 8 लड़कों का एक ग्रुप आया था. और वह उसी ग्रुप को देखते हुए शराब पी रहे थे.

3 क्रेडिट कार्ड की जरूरत पड़ी

हनी सिंह ने आगे बिल का जिक्र करते हुए कहा, “38 लाख रुपये का बिल दिया है, 3 क्रेडिट कार्ड लगे थे, एक रात में”. रैपर ने आगे कहा, “हमने जिंदगी में पार्टियों में बहुत पैसे उड़ाए. बाद में पता लगा कि बिल फट गया इतना बड़ा, घर वापस तो खाली हाथ आ रहे हैं.” हनी सिंह ने यह भी बताया कि अभी के मुकाबले दुबई में पहले नाइटलाइफ बहुत महंगी थी.

हनी सिंह के गाने

हनी सिंह को उनके फैंस मेरे महबूब, ब्रिंग मी बैक, ब्लू आइज, देसी कलाकार, लव डोज और धीरे-धीरे जैसे सुपरहिट गानों के लिए जानते हैं.

Also Read: Kartik Aaryan: कुछ ऐसा रहा है कार्तिक की पिछली 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल, क्या भूल भुलैया 3 बनेगी उनके लिए All-Time Blockbuster

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >