Honey Singh: हनी पाजी ने ‘मैनियक’ में लगाया भोजपुरी तड़का, तो झूम उठे यूपी-बिहार के फैंस, बोले- गर्दा उड़ा दिया…

Honey Singh: बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह का हाल ही में ‘मैनियक’ गाना रिलीज हुआ है. इस गाने में सिंगर को भोजपुरी तड़का लगाते देख यूपी और बिहार के फैंस झूम उठे हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Honey Singh: मशहूर बॉलीवुड सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह का नया गाना ‘मैनियक’ बीते दिन 22 फरवरी को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है. यह गाना रिलीज के 24 घंटे में ही यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड होने लगा है. साथ ही हनी सिंह के इस गाने ने 1.6 करोड़ व्यूज भी हासिल कर लिए हैं. खास बात यह है कि सिंगर ने इस गाने में भोजपुरी का भी तड़का लगाया है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. इनमें ज्यादातर यूपी और बिहार वाले दर्शकों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इसके अलावा हनी सिंह के ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ का आगाज हाल ही में हुआ है, जो कि अप्रैल तक चलेगा. इसके लिए उनका सबसे पहले कॉन्सर्ट मुंबई में हुआ. इसके बाद 28 फरवरी को लखनऊ में उनका अगला कॉन्सर्ट है.

यहां देखें हनी सिंह का ‘मैनियक’-

‘मैनियक’ में लगा भोजपुरी तड़का

हनी सिंह के ‘मैनियक’ में भोजपुरी तड़का का फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इस गाने को हनी सिंह ने आवाज दी है. वहीं, इसके बोल लिओ ग्रेवाल ने दिए हैं. जबकि, गाने के भोजपुरी बोल अर्जुन अजनबी ने लिखे हैं और इसे आवाज रागिनी विश्वकर्मा ने दी है. इस गाने को हनी सिंह का साथ ईशा गुप्ता ने फिल्माया है.

फैंस ने दी शानदार प्रतिक्रिया

हनी सिंह के इस गाने पर यूजर्स ने जमकर प्यार लुटाया है. एक यूजर ने इस गाने के यूट्यूब वीडियो पर कमेंट करते हुए भोजपुरी में लिखा, “गर्दा उड़ा देहल् भाई.” दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भोजपुरी और पंजाबी पागल कर देने वाला कोलैब है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पूरे बिहार और यूपी की ओर से आप को दिल से धन्यवाद हनी पाजी.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘ये बंदा अब नहीं रुकने वाला, थैंक्यू पाजी हिट सॉन्ग के लिए.’

यह भी पढ़े: Guru Randhawa: ‘शौंकी सरदार’ की शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हुए गुरु रंधावा, स्टंट सीन में लगी गंभीर चोट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >