‘माइकल’ से ‘जुड़वां 2’ तक, खराब रिव्यू के बावजूद इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बटोरे करोड़ों

Box Office Hits Movies with Bad Reviews: खराब रिव्यू मिलने के बावजूद कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर जाती हैं. ‘माइकल’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘धूम 3’ और ‘जुड़वां 2’ जैसी फिल्मों ने दिखाया कि कमाई के मामले में दर्शकों की पसंद क्रिटिक्स पर भारी पड़ती है.

Box Office Hits Movies with Bad Reviews: सिनेमा की दुनिया में अक्सर फिल्मों की किस्मत क्रिटिक्स के रिव्यूज पर टिकी होती है. लेकिन कई फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें भले ही रेटिंग कम मिले या लोग उसे पसंद न करें. पर कमाई के मामले में वो इतिहास रच देती हैं. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘माइकल’ के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है.

माइकल को मिले निगेटिव रिव्यूज, पर कमाई में मार ली बाजी

पॉप किंग माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा थी. यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. रिलीज के बाद इसे काफी निगेटिव रिव्यूज मिले और दर्शकों ने इसे कमजोर बताया. लेकिन क्रिटिक्स मिलने के बाद भी यह फिल्म कमाई में थमने का नाम नहीं ले रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार भारत में अब तक इस फिल्म ने 18.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म की ओपनिंग भी 3.70 करोड़ की रही थी. जो यह साबित करती है कि फिल्म को देखने के लिए लोग अब भी थियेटर जा रहे हैं.

जब सलमान खान की फिल्म पर बरसे करोड़ों

साल 2015 में आई सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी. बहुत से लोगों ने इसे पुरानी सोच वाली फिल्म बताया. लेकिन सलमान के स्टारडम के आगे सारे निगेटिव रिव्यूज फेल हो गए. Sacnilk की रिपोर्टस के अनुसार फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 210.16 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी.

आमिर खान की ‘धूम 3’ का बॉक्स ऑफिस धमाका

आमिर खान की ‘धूम 3’ को भी क्रिटिक्स ने बहुत अच्छी रेटिंग नहीं दी थी. फिल्म की कहानी को लेकर काफी सवाल उठे थे. इसके बावजूद दर्शकों ने फिल्म को हाथों-हाथ लिया और

नतीजा यह हुआ कि फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 284.27 करोड़ रुपये कमाकर सबको चौंका दिया था.

‘जुड़वां 2’ ने भी कमाई से किया हैरान

वरुण धवन की ‘जुड़वां 2’ को भी रिलीज के वक्त काफी नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी. लोगों का कहना था कि इसमें नया कुछ भी नहीं है. लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और इसने करीब 138.61 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें: ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘कारा’ तक, इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >