HIT 3 Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर छाया HIT 3 का जलवा, Nani की फिल्म ने छोड़ा Raid 2 को पीछे छोड़ा, जानें कलेक्शन

HIT 3 Box Office Collection Day 3: फिल्म ‘हिट 3’ में नानी ने अर्जुन सरकार की भूमिका निभाई है, जबकि श्रीनिधि शेट्टी उनकी अपोजिट हैं. ओपनिंग डे पर 21 करोड़ की कमाई के बाद अब तीसरे दिन का भी कलेक्शन आ चुका है. आइए आपको फिल्म की टोटल कमाई बताते हैं.

HIT 3 Box Office Collection Day 3: 1 मई को सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म रेड 2 के साथ साउथ दी दो फिल्में भी थिएटर्स में लगी थी. सुपरस्टार नानी की फिल्म हिट 3 और सूर्या की फिल्म रेट्रो भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई. सैलेश कोलानू के निर्देशन में बनी हिट 3 में नानी एक गंभीर लुक में दिखे. फिल्म को समीक्षकों और आम दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है. कुछ दर्शकों को फिल्म ने खासा प्रभावित किया, तो कुछ दर्शकों को ये फिल्म पिछले दोनों पार्ट से कमजोर लगा. तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

हिट 3 ने तीसरे दिन बटोरे इतने रुपये

सस्पेंस थ्रिलर फिल्म हिट 3 में नानी ने अर्जुन सरकार की भूमिका निभाई हैं. नानी के अपोजिट मूवी में श्रीनिधि शेट्टी दिखी है. इसके अलावा फिल्म में आदिल पाला, राव रमेश, ब्रह्माजी और मगंती श्रीनाथ भी हैं. हिट 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी रेड 2 और रेट्रो से अच्छा प्रदर्शन किया. ओपनिंग डे पर मूवी ने 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, तीसरे दिन मूवी ने 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये नंबर्स शाम तक अपडेट हो जाएंगे.

  • HIT 3 Box Office Collection Day 1: 21 करोड़ रुपये
  • HIT 3 Box Office Collection Day 1: 10 करोड़ रुपये
  • HIT 3 Box Office Collection Day 3: 10.25 करोड़ रुपये

हिट 3 की टोटल कमाई- 41.75 करोड़ रुपये

हिट 3 के प्रमोशन के दौरान नानी ने की मशहूर होने के डर पर खुलकर बात

पॉपुलर एक्टर नानी इन दिनों अपनी फिल्म हिट: द थर्ड केस को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में उस डर के बारे में बात की जो उन्हें अपने करियर की शुरुआत में महसूस हुआ था. एक्टर ने कहा, “फेम कुछ नहीं बदलता. असल में जो आप हो, वही बाहर आने लगता है. पहले आप खुद को कंट्रोल कर रहे होते हो और जब फेम आता है तो आप खुद को खुलकर जीने देते हो. बदलाव फेम से नहीं आता, वो तो आपके अंदर से आता है.”

यहां पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 2: ‘ रेड 2’ की तूफानी कमाई जारी, दूसरे दिन भी बरकरार जलवा, क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >