Hera Pheri 3: प्रियदर्शन की कल्ट क्लासिक कॉमेडी में हुई तब्बू की एंट्री? पोस्ट शेयर कर बोलीं- मेरे बिना कास्ट पूरी...

Hera Pheri 3: प्रियदर्शन की कल्ट-क्लासिक कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी 3' का ऐलान हाल ही में डायरेक्टर के जन्मदिन के मौके पर हुआ था. ऐसे में अब एक्ट्रेस तब्बू ने एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की तीसरी किस्त में होने का हिंट दिया है.

Hera Pheri 3: मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन ने हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके अपनी कल्ट-क्लासिक फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी. इसकी जानकारी उन्होंने अक्षय कुमार की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए साझा की. इसमें उन्होंने अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी को टैग करते हुए लिखा, ‘मैं हेरा फेरी 3 करने के बारे में सोच रहा हूं, क्या तुम लोग तैयार हो.’ इस फिल्म के तीसरी किस्त के ऐलान के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. अब इस फिल्म में तब्बू के होने की खबर सामने आई है, जिसकी पुष्टि उन्होंने खुद एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर साझा की है.

क्या हेरा फेरी 3 में होगी तब्बू?

Tabu instagram post

अक्षय कुमार ने 30 जनवरी को प्रियदर्शन के जन्मदिन के मौके पर एक पोस्ट लिखकर बधाई दी. इसके जवाब में प्रियदर्शन ने लिखा, ‘मैं भी रिटर्न गिफ्ट देता हूं और मैं ‘हेरा फेरी 3′ बनाना चाहता हूं. क्या तुम तैयार हो’? इस पोस्ट में उन्होंने अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल को टैग किया. अब आज 5 दिन बाद एक्ट्रेस तब्बू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘कास्ट मेरे बिना पूरी नहीं होगी’. अब एक्ट्रेस की इस पोस्ट ने सिनेमाप्रेमियों के बीच हलचल मचा दी है. दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि इस बेहतरीन स्टारकास्ट में तब्बू भी शामिल होने जा रही हैं.

पहले पार्ट का हिस्सा थीं तब्बू

तब्बू इससे पहले साल 2000 में आई फिल्म ‘हेरा फेरी’ में नजर आ चुकी हैं, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था. इस फिल्म का दूसरा भाग साल 2006 में रिलीज हुआ था, जिसे नीरज वोरा ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म का हिस्सा तब्बू नहीं थीं, बल्कि दूसरे पार्ट में बिपाशा बसु, सुनील शेट्टी, अक्षय और परेश रावल के अलावा राजपाल यादव और रिमी सेन जैसे एक्टर्स नजर आए थे. ऐसे में यह देखना दिलचस्प काफी होगा कि प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही ‘हेरा फेरी 3’ में तब्बू की वापसी होगी या नहीं?

यह भी पढ़े: Mamta Kulkarni: महामंडलेश्वर बनने के लिए ममता कुलकर्णी ने खर्च किए 10 करोड़ रुपए? बोलीं- मेरे आंसू नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >