प्रियदर्शन बोले- कभी रिलीज नहीं होगी ‘हेरा फेरी 3’, लेकिन प्रोड्यूसर ने जताया भरोसा, कहा- फिल्म सही ट्रैक पर चल रही

Priyadarshan Hera Pheri 3 Exit: ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर अपडेट सामने आया है. डायरेक्टर प्रियदर्शन ने प्रोजेक्ट से दूरी बना ली है, लेकिन प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला का कहना है कि फिल्म का काम अभी भी सही दिशा में आगे बढ़ रहा है.

Priyadarshan Hera Pheri 3 Exit: ‘हेरा फेरी 3’ से डायरेक्टर प्रियदर्शन ने आधिकारिक तौर पर दूरी बना ली है. प्रोड्यूसर फिरोज ए नाडियाडवाला ने सबसे पहले डायरेक्टर के फिल्म छोड़ने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में खुद प्रियदर्शन ने भी इसकी पुष्टि की. प्रियदर्शन ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, “जहां तक मुझे जानकारी है, ‘हेरा फेरी 3’ शायद कभी रिलीज ही न हो पाए. इसके पीछे कई कानूनी परेशानियां और निजी मतभेद हैं. मेरा इसमें होना या न होना अब ज्यादा मायने नहीं रखता.”

प्रोड्यूसर फिरोज ने क्या कहा?

दूसरी तरफ, प्रोड्यूसर फिरोज ए नाडियाडवाला ने वैरायटी इंडिया से कहा कि फिल्म की तैयारी सही दिशा में चल रही है. उन्होंने बताया, “सब कुछ ठीक चल रहा है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. प्रियदर्शन अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं.” जब उनसे पूछा गया कि फिल्म का क्या स्टेटस है. इसपर उन्होंने जवाब दिया कि चीजें सही रास्ते पर हैं और सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

अक्षय कुमार के साथ आपका रिश्ता कैसा है?

प्रोड्यूसर फिरोज ने इसका जवाब देते हुए कहा, “हमारा रिश्ता भाईचारे जैसा है. यह पैसे या किसी दबाव से ऊपर है. हमारा साथ 1996-97 से है. यह रिश्ता साथ काम करने, एक-दूसरे के साथ खड़े रहने और उसी जुड़ाव पर टिका है जो हम शेयर करते हैं.” इसके अलावा परेश रावल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “परेश भाई को लेकर शब्दों में बयान करना मुश्किल है. वो वाकई अलग ही इंसान हैं. उनकी सोच, उनका सपोर्ट और उनका काम करने का तरीका बेहद खास है. उनके काम करने के तरीके में कुछ आध्यात्मिक सा जुड़ाव महसूस होता है.”

Hera Pheri Cast Update: प्रियदर्शन बोले- हेरा फेरी बिना तीनों लीड कैरेक्टर्स के नहीं हो सकती

प्रियदर्शन ने मिडे डे से एक इंटरव्यू में कहा कि हेरा फेरी 3 तब तक नहीं बन सकती जब तक इसके तीनों मुख्य किरदार साथ न हो. उन्होंने कहा, “अक्षय कुमार और परेश रावल दोनों ने मुझे कॉल करके बताया कि सब कुछ ठीक हो गया है. मैं उस समय हैरान रह गया जब परेश ने कहा कि वह फिल्म कर रहे हैं और उन्होंने मुझसे माफी भी मांगी. उन्होंने बताया कि कुछ निजी कारण थे. हेरा फेरी बिना तीनों लीड कैरेक्टर्स के नहीं हो सकती. हाल ही में फ्लाइट में एक डायमंड व्यापारी और उनके परिवार ने भी मुझसे अनुरोध किया कि मैं परेश रावल को वापस लाऊं, नहीं तो वे फिल्म नहीं देखेंगे.”

यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3: क्या ‘हेरा फेरी 3’ से फिर से बाहर हुए परेश रावल? प्रियदर्शन के बयान ने बढ़ाई चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >