Hera Pheri 3: परेश रावल के फिल्म छोड़ने के बाद कौन निभाएगा बाबू राव का आइकॉनिक किरदार?

Hera Pheri 3 से परेश रावल के बाहर होने के बाद बाबू राव के किरदार पर सवाल उठ गए हैं. जानिए कौन-कौन से एक्टर इस आइकॉनिक रोल को निभा सकते हैं और क्या फिल्म में होगा कोई रिप्लेसमेंट?

Hera Pheri 3: बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी हेरा फेरी एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह थोड़ी चौंकाने वाली है. फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, लेकिन इस बीच यह खबर सामने आई है कि फिल्म में बाबू राव का मशहूर किरदार निभाने वाले एक्टर परेश रावल ने फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया है. हालांकि, शुरुआती खबरों में कहा गया था कि परेश रावल ने क्रिएटिव डिफरेंसेस के चलते फिल्म छोड़ी, लेकिन खुद एक्टर ने इन खबरों को फर्जी बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि यह वजह सही नहीं है.

परेश रावल के फिल्म से हटने की खबर न सिर्फ फैंस, बल्कि उनके को-स्टार्स सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार के लिए भी हैरानी भरी थी. ऐसे में अब उनके फिल्म छोड़ते ही लोग उनके रिप्लेसमेंट को लेकर भी बातें करना शुरू कर चुके हैं, जिनके लिए कुछ नाम सामने आए हैं.

कौन होगा नया बाबूराव?

हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी जैसी फिल्मों में बाबू राव गणपतराव आपटे का किरदार बेहद पॉपुलर रहा है. परेश रावल की शानदार कॉमिक टाइमिंग और अनोखा अंदाज इस कैरेक्टर की जान था. अब जब परेश रावल फिल्म से हट चुके हैं, तो सवाल उठता है कि इस किरदार को आगे कौन निभाएगा? इसके लिए फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सीनियर और अनुभवी कलाकार हैं, जो बाबू राव के रोल को एक नया फ्लेवर दे सकते हैं और किरदार की गरिमा बनाए रख सकते हैं. इनमे निचे दिए गए कुछ नाम शामिल हैं:

  • पंकज त्रिपाठी – उनकी नैचुरल एक्टिंग और ह्यूमर का अंदाज किरदार को नया रंग दे सकता है.
  • संजय मिश्रा – उनकी एक्सप्रेशन और टाइपिकल कॉमिक डायलॉग डिलीवरी काफी पसंद की जाती है.
  • गजराज राव – गंभीर रोल्स के साथ-साथ उन्होंने हल्के-फुल्के क��रदारों में भी छाप छोड़ी है.
  • बोमन ईरानी – उनकी वर्सेटिलिटी और परफॉर्मेंस उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाती है.
  • अन्नू कपूर – लंबे समय से कॉमिक और कैरेक्टर रोल्स में उनका शानदार अनुभव रहा है.

अब क्या होगा?

फिलहाल फिल्म मेकर्स ने परेश रावल के रिप्लेसमेंट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. न ही यह तय हुआ है कि बाबू राव का किरदार फिल्म में रखा जाएगा या नहीं. फैंस को उम्मीद है कि शायद परेश रावल दोबारा फिल्म से जुड़ जाएं या फिर कोई ऐसा एक्टर इस किरदार को निभाए जो इसके साथ न्याय कर सके. हेरा फेरी 3 को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं और इस फ्रेंचाइजी की सफलता में बाबू राव जैसे किरदार का बड़ा योगदान रहा है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स आगे क्या फैसला लेते हैं.

यह भी पढ़े: Hera Pheri 3: डायरेक्टर प्रियदर्शन ने परेश रावल के अचानक फिल्म छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अन प्रोफेशनल एक्टर्स…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >