Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी’ वाली तिकड़ी को साथ देख फैंस हुए क्रेजी, बोले- राजू, श्याम और बाबू भैया को साथ देखना एक…

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल तीनों को एक साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. फैस कयास लगा रहे हैं कि तीनों हेरा-फेरा 3 के लिए साथ आए हैं.

Hera Pheri 3: मुंबई एयरपोर्ट पर अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी को साथ में स्पॉट किया गया. तीनों को साथ में देखकर फैंस उत्साहित हो गए. फैंस कयास लगाने लगे कि ‘हेरी फेरी 3 की शूटिंग जल्द ही शुरू वाली है. ‘हेरी फेरी 3’ एक्स पर ट्रेंड करने लगा है. हेरी फेरी के राजू, श्याम और बाबूराव गणपत राव आप्टे की जोड़ी को लेकर एक्स पर यूजर्स के रिएक्शन आने लगे हैं.

अक्षय कुमार, परेश रावल-सुनील शेट्टी को साथ देख फैंस हुए उत्साहित

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी का मुंबई एयरपोर्ट के बाहर से एक वीडियो पोस्ट किया. तीनों को देख कर एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘फाइनली महान तिकड़ी वापस आ गई है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘सबसे अच्छी कॉमेडी फिल्म.’ एक यूजर ने लिखा, ‘ये तीनों बेस्ट है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘हेरा-फेरी 3 आ रही है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘उन्हें साथ देखना एक भावुक करने वाला पल है.’ कई यूजर्स उनकी साथ में तसीवरें और वीडियोज एक्स पर शेयर कर रहे हैं.

https://twitter.com/RaghavSharma__8/status/1856163829979177282

हेरा फेरी 3 में दिखेंगी तीनों की जोड़ी

हेरा फेरी 3 का निर्देशन नीरज वोरा करेंगे, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी साथ में दिखेंगी. ये फिल्म यह पॉपुलर हेरा फेरी श्रृंखला की थर्ड फिल्म है. सबसे पहले साल 2000 में हेरा-फेरी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. उसके बाद ‘फिर हेरा फेरी’ साल 2006 में रिलीज हुई थी. अब फैंस हेरा फेरी 3 का इंतजार कर रहे हैं. कुछ समये पहले सेट से तीनों की तसवीर सामने आई थी, जिसमें राजू, बाबूराव और श्याम के किरदार में दिखे थे.

Also Report-Box Office Report: सिंघम अगेन या भूल भुलैया 3, मंडे टेस्ट में किसने मारी बाजी, जानें 11वें दिन का कलेक्शन

Also Read- Singham Again: सिंघम अगेन की सफलता पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक आर्दश पुलिसवाला…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >