Hema Malini ने सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया- डायरेक्टर चाहते थे मैं अपनी साड़ी से पिन हटा दूं…

बॉलीवुड की ‘ड्रीमगर्ल’ हेमा मालिना ने फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ हुई एक घटना के बारे में बताया. एक्ट्रेस ने बताया कैसे उन्हें एक निर्देशक ने जान बूझकर ऐसी बातें कही थी, जिससे वो अपसेट हो गई थी.

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी 70 और 80 के दशक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री थीं. बॉलीवुड की ‘ड्रीमगर्ल’ ने एक से बढ़कर एक फिल्में की है, जिसमें शोले, जॉनी मेरा नाम, धर्मात्मा, सत्ते पर सत्ता, जुगनू, त्रिशूल, ड्रीम गर्ल, सहित अन्य कई मूवीज है. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि एक निर्देशक ने उन्हें साड़ी का पिन निकालने के लिए कहा था. चलिए पूरा किस्सा आपको बताते है.

हेमा मालिना ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड की ‘ड्रीमगर्ल’ हेमा मालिना ने फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ हुई एक घटना के बारे में बताया. ‘लहरें’ से बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया, एक निर्देशक ने उन्हें अपनी साड़ी में पिन नहीं लगाने के लिए कहा था. उन्होंने कहा, ”वह किसी तरह का एक सीन शूट करना चाहते थे. मैं हमेशा अपनी साड़ी पर पिन लगाती हूं. मैंने कहा, ‘साड़ी नीचे गिर जाएगी.’ उन्होंने कहा कि हम यही चाहते हैं.”

‘सत्यम शिवम सुंदरम’ का ऑफर हेमा मालिनी ने ठुकाराया था

इस इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने बताया कि उन्हें सुपरहिट फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ ऑफर हुई थी. हालांकि उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था. एक्ट्रेस ने बताया, “राज कपूर ने कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है, आप इसे नहीं करेंगे लेकिन मैं उत्सुक हूं कि आप इसे करें.” जब ये फिल्म उन्हें ऑफर हुई तो उनके पास में उनकी मां बैठी थी, जिन्होंने साफ मना कर दिया कि वो ये फिल्म नहीं करेगी. बता दें कि फिल्म में जीनत अमान और शशि कपूर ने काम किया था और ये मूवी सुपरहिट हुई थी. फिल्म में जीनत काफी बोल्ड लुक में नजर आई थी.

Also Read: धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के लिए जताया प्यार, जानें बॉलीवुड की ‘ड्रीमगर्ल’ को किन फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार

हेमा मालिनी की फिल्में

गौरतलब है कि हेमा मालिनी ने 150 से अधिक फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया, जिसमें शोले, जॉनी मेरा नाम, अंदाज, खुशबू, चरस, बागबान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल है. उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1963 में तमिल फिल्म इधु साथियम से की थी. हेमा को बसंती, सीता और गीता और ड्रीम गर्ल के रूप में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >