Heer Express का कमाल, पूरे परिवार संग लोग लौटे थिएटर

Heer Express: फिल्म हीर एक्सप्रेस में दिविता जुनेजा,आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा, मेघना मलिक और प्रीत कमानी हैं. इस फिल्म से दिविता ने बॉलीवुड में कदम रखा है. फिल्म हीर एक्सप्रेस की सबसे बड़ी ताकत है इसका पारिवारिक कंटेंट.

Heer Express: बॉलीवुड की नई फैमिली एंटरटेनर हीर एक्सप्रेस दर्शकों के दिलों पर छा गई है. रिलीज के बाद से ही फिल्म लगातार हाउसफुल शो दर्ज कर रही है. लंबे समय बाद ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है जब पूरा परिवार एक साथ थिएटर आ रहा है. सिनेमा हॉल का माहौल देखने लायक है एक ही शो में बच्चे, माता-पिता और दादा-दादी तीनों पीढ़ियां साथ बैठकर फिल्म का मजा ले रही हैं. कोई स्कूल की यूनिफॉर्म में सीधे आया है तो कोई पूजा–पाठ के बाद परिवार संग पहुंचा. कई बुज़ुर्ग अपने पोते-पोतियों का हाथ पकड़कर थिएटर पहुंचे और भावुक होकर बोले “आजकल ऐसी साफ-सुथरी फिल्में कम ही बनती हैं, ‘हीर एक्सप्रेस’ ने हमें पुराने दिनों की याद दिला दी.”

हीर एक्सप्रेस का पारिवारिक कंटेंट

फिल्म हीर एक्सप्रेस की सबसे बड़ी ताकत है इसका पारिवारिक कंटेंट. इसमें न फूहड़पन है, न गाली-गलौज और न ही बेवजह का दिखावा. पूरी कहानी रिश्तों की मिठास, भावनाओं और परिवार के अटूट बंधन को समर्पित है और यही वजह है कि हर उम्र का दर्शक खुद को इससे जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है. फिल्म हीर एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही हैं इसकी लीड एक्ट्रेस दिविता जुनेजा. अपने डेब्यू में ही उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है. उनकी मासूमियत और आत्मविश्वास ने हीर के किरदार को इतना असली बना दिया कि दर्शक उनसे जुड़ाव महसूस करने लगे. समीक्षक मान रहे हैं कि यह साल का सबसे चमकदार डेब्यू है. वहीं युवा उन्हें प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं.

फिल्म की मजबूत स्टारकास्ट

फिल्म की मजबूत स्टारकास्ट में आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा, मेघना मलिक और प्रीत कमानी ने भी अपनी दमदार अदाकारी से कहानी को नई ऊंचाई दी है. निर्देशक उमेश शुक्ला, जिन्हें परिवारिक सिनेमा का मास्टर कहा जाता है ने एक बार फिर साबित कर दिया कि साफ-सुथरी और भावनाओं से भरी कहानियां भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं. कुल मिलाकर हीर एक्सप्रेस एक दिल छू लेने वाली फिल्म है, जिसने दर्शकों को थिएटर तक खींच लाया और दिविता जुनेजा को बॉलीवुड की नई उभरती स्टार बना दिया.

यह भी पढ़ें- Param Sundari Box Office: 20वें दिन सिद्धार्थ- जान्हवी की फिल्म परम सुंदरी हुई बुरी तरह फेल, लेटेस्ट कलेक्शन हिला देगा दिमाग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >