सिंगर हार्डी संधू ने लगाई राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के रिश्‍ते पर मुहर, कहा- मैंने बधाई दे दी

हार्डी संधू ने इंटरव्यू में बताया कि जब वो दोनों कोड नेम: तिरंगा की शूटिंग कर रहे थे तो वो शादी को लेकर चर्चा करते थे. वो कहती थी कि वो तभी शादी करेगी जब उन्हें लगेगा कि उन्हें सही लड़का मिल गया है.

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. परिणीति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा (Raghav Chadha) की डेटिंग की खबरों ने सबका ध्यान खूब खींचा. एक तरफ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही रोका करने वाले है. दूसरी तरफ सिंगर हार्डी संधू ने उनके रिलेशनशिप को लेकर ऐसा कुछ कह दिया है, जो वायरल हो रहा है.

हार्डी संधू ने लगाई राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के रिश्‍ते पर मुहर

भले ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने अपने रिश्ते पर चुप्पी बनाए रखा है, लेकिन सिंगर हार्डी संधू ने उनके रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है. जी हां, आपने सही पढ़ा. डीएनए के साथ एक इंटरव्यू में हार्डी ने कहा कि, उन्हें खुशी है कि परिणीति आखिरकार सेटल हो रही है. मैं बहुत खुश हूं कि आखिरकार यह हो रहा है. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.

हार्डी संधू ने कही ये बात

हार्डी संधू ने इंटरव्यू में बताया कि जब वो दोनों कोड नेम: तिरंगा की शूटिंग कर रहे थे तो वो शादी को लेकर चर्चा करते थे. वो कहती थी कि वो तभी शादी करेगी जब उन्हें लगेगा कि उन्हें सही लड़का मिल गया है. सिंगर ने बताया कि उन्होंने परिणीति को फोन कर बधाई भी दिया. कुछ दिन पहले ही आप नेता संजीव अरोड़ा ने भी ट्वीट कर दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी थी. उन्होंने लिखा था, मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं और कामना है कि उनका मिलन ढेर सारा प्यार, आनंद और साहचर्य का आशीर्वाद से भरा रहे. मेरी शुभकामनाएं.

रोका सेरेमनी करेंगे परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा?

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र ने बताया कि, जल्द ही एक फॉर्मल अनाउंसमेंट और रोका समारोह होगा. अभी तक कोई फॉर्मल समारोह नहीं हुआ है, लेकिन परिवार इस पर चर्चा कर रहे है और जल्द ही कोई सेरेमनी होगा. दोनों परिवार दोनों के एक साथ होने से खुश हैं. अभी तक सेरेमनी के लिए डेट फिक्स नहीं हुआ है क्योंकि दोनों काफी बिजी है. हालांकि छोटा सा सेरेमनी होगा, जिसमें परिवार के सदस्य रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >