Hanuman Ansh: फिल्म देखी तो पाप लगेगा... 'नीम करोली बाबा' बने शोभिनव सत्या ने क्यों कही ये बात?

‘हनुमान अंश’ के नीम करोली बाबा यानी शोभिनव सत्या ने फिल्म को लेकर एक जरूरी बात शेयर की है. एक्टर ने बताया कि लोग फिल्म को लेकर क्या कर रहे हैं और उन्होंने दर्शकों से किस चीज से बचने की अपील की है.

Hanuman Ansh को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो चुका है और फिल्म अभी भी कमाई कर रही है. इसी बीच फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या ने एक वीडियो शेयर कर दर्शकों को चेताया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग फिल्म को जिस तरह देख रहे हैं, उससे वे 'किसी और के पाप के भागीदार' बन रहे हैं. आखिर एक्टर ने फिल्म देखने वालों से ऐसा क्यों कहा? आइए बताते हैं पूरा मामला.

इंटरनेट पर चोरी से पहुंच रही है ‘हनुमान अंश’

दरअसल, शोभिनव सत्या ने जिस पाप की बात की है, उसका कनेक्शन फिल्म की ऑनलाइन पायरेसी से है. एक्टर ने अपने वीडियो में बताया कि ‘हनुमान अंश’ को बड़े स्तर पर पायरेट किया जा रहा है. कुछ लोग फिल्म को चोरी से रिकॉर्ड करके अलग-अलग वेबसाइट पर डाल रहे हैं.

इसके बाद लोग इन वेबसाइट्स पर जाकर फिल्म अपने फोन, टीवी और लैपटॉप पर देख रहे हैं. यानी सिनेमाघर में टिकट लेकर फिल्म देखने के बजाय उसकी चोरी की गई कॉपी ऑनलाइन देखी जा रही है. इसी को लेकर शोभिनव ने दर्शकों से ऐसी फिल्म कॉपी देखने से बचने की अपील की है.

शोभिनव- ‘पाप के भागीदार बन रहे हैं’

फिल्म के इसी तरह ऑनलाइन देखे जाने पर शोभिनव सत्या ने दर्शकों से अपील की है. उनका कहना है कि जो लोग फिल्म को चोरी करके इंटरनेट पर डाल रहे हैं, वो तो गलत कर ही रहे हैं. लेकिन पायरेटेड कॉपी देखने वाले लोग भी कहीं न कहीं इस काम का हिस्सा बन रहे हैं.

शोभिनव ने वीडियो में कहा, “कहीं न कहीं कोई चोरी-छिपे डाल रहा है और आप सब किसी और के पाप के भागीदार बन रहे हैं.”

एक्टर ने लोगों से फिल्म को पायरेटेड लिंक या वेबसाइट पर देखने के बजाय सिनेमाघर में टिकट लेकर देखने की अपील की है.

नीम करोली बाबा के रोल में दिखे हैं शोभिनव

शोभिनव सत्या के लिए ‘हनुमान अंश’ इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें उन्होंने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है.

इस किरदार को लेकर उनका शूटिंग एक्सपीरियंस भी काफी अलग रहा था. उन्होंने बताया था कि गांव में शूटिंग के दौरान लोग उन्हें बाबा समझने लगे थे. मंदिर में पहुंचने पर लोग उन्हें देखकर ‘बाबा, बाबा’ कहकर जयकारे लगाने लगे थे.

बाद में कुछ लोग उनके पास आशीर्वाद लेने भी पहुंचने लगे थे. शोभिनव ने बताया था कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा कुछ नहीं किया था, लेकिन ये सब अपने आप होता चला गया.

बॉक्स ऑफिस पर अभी भी टिकी हुई है ‘हनुमान अंश’

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- Sacnilk

पायरेसी के बीच ‘हनुमान अंश’ की सिनेमाघरों वाली कमाई अभी जारी है. 35वें दिन फिल्म ने भारत में 10 करोड़ रुपये की नेट कमाई की.

इसके साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 163.13 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 192.75 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

फिल्म की कमाई देखकर साफ है कि दर्शक इसे सिनेमाघरों में देखने पहुंच रहे हैं. ऐसे में शोभिनव सत्या का वीडियो भी इसी अपील पर है कि फिल्म को चोरी की कॉपी से नहीं, बल्कि टिकट लेकर सिनेमाघर में देखा जाए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >