Hansika Love Shaadi Drama Trailer: रियलिटी शो बन गई हंसिका मोटवानी की शादी, जानें वेडिंग में क्या हुआ खास

हंसिका मोटवानी ने पिछले साल 4 दिसंबर को सोहेल कथूरिया संग शादी की थी. एक्ट्रेस की शादी अब एक रियलिटी शो में बदल गई है. ‘हंसिका लव शादी ड्रामा’ शो का ट्रेलर आ गया है. पूरा वीडियो आप यहां देख सकते है.

https://www.youtube.com/watch?v=JZsMw28UHy0

Hansika Love Shaadi Drama Trailer: हंसिका मोटवानी ने पिछले साल 4 दिसंबर को सोहेल कथूरिया संग शादी की थी. हंसिका और सोहेल ने जयपुर स्थित 150 साल पुराने मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में सात फेरे लिए. शादी की तसवीरें काफी खूबसूरत थी और साथ में कपल काफी प्यारे लग रहे थे. एक्ट्रेस की शादी अब एक रियलिटी शो में बदल गई है. ‘हंसिका लव शादी ड्रामा’ शो का ट्रेलर आ गया है और इसे आप 10 फरवरी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते है. ट्रेलर में शादी की तैयारी दिख रही है. एक्ट्रेस ने शुरू में पहले पिंक लहंगा चुना था, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले उन्होंने अपना मन बदल लिया और रेड लहंगा चुना.

Love Shaadi Drama Trailer: Hansika Motwani married Sohail Kathuria on December 4 last year. Hansika and Sohail took seven rounds at the 150-year-old Mundota Fort and Palace in Jaipur. The wedding pictures were very beautiful and the couple looked very cute together. The marriage of the actress has now turned into a reality show. The trailer of the show ‘Hansika Love Shaadi Drama’ is out and you can watch it on Disney Plus Hotstar from February 10. The wedding preparations are visible in the trailer. The actress had initially chosen a pink lehenga, but a few days before the wedding, she changed her mind and opted for a red lehenga.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >