आधा भारत नहीं जानता विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड को कितनी मिलती है सैलरी, CEO से ज्यादा है कमाई

Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. हालांकि खुद को पब्लिक में सेफ रखने के लिए कपल बॉडीगार्ड रखते हैं. आइये जानते हैं उनको कितनी सैलरी मिलती है.

Virat Kohli-Anushka Sharma: पूर्व भारतीय कप्तान और आईपीएल 2025 जीतने वाली टीम, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं. वह बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक हैं. वर्ल्डवाइड स्टार्स की तगड़ी पॉपुलैरिटी है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. ऐसे में उनको अपनी सिक्योरिटी के लिए बॉडीगार्ड रखने पड़ते हैं. आइये जानते हैं कपल के बॉडीगार्ड अपने काम के लिए कितनी सैलरी लेते हैं.

कौन है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बॉडीगार्ड

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा काफी प्राइवेट पर्सन हैं. वह अपनी पर्सनल लाइफ, यहां तक कि अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर भी काफी सख्त रहते हैं. प्रकाश सिंह उर्फ ​​सोनू अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बॉडीगार्ड हैं, जो 24 घंटे उन्हें प्रोटेक्ट करते हैं. सोनू कई सालों से अनुष्का शर्मा के साथ हैं और अब आईपीएल 2025 विजेता की सुरक्षा का भी ख्याल रखते हैं.

विराट-अनुष्का के बॉडीगार्ड को इतनी मिलती है सैलरी

सोनू उर्फ ​​प्रकाश सिंह कपल को प्रोटेक्ट करने के लिए मोटी तनख्वाह वसूलते हैं. साल 2017 में विराट कोहली से शादी करने से पहले भी सोनू अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड थे. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक प्रकाश सिंह की सालाना सैलरी 1.2 करोड़ रुपये है, जो भारत में कई सीईओ के सीटीसी से कहीं ज्यादा है.

सोनू सिर्फ बॉडीगार्ड नहीं, अनुष्का की फैमिली का हैं हिस्सा

सोनू अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं और वे उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं. अनुष्का शर्मा के अलावा, सोनू कई इवेंट्स में विराट कोहली की सुरक्षा का भी ध्यान रखते हैं. वह बेंगलुरु में विराट कोहली के साथ भी मौजूद थे. 3 जून, 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में, आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रनों से हराकर अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीता.

यह भी पढ़ें- No Entry 2: दिलजीत दोसांझ के अचानक फिल्म छोड़ने पर अनीज बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी सफाई नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >