Haiwaan X Review: आखिरकार इंतजार खत्म हुआ... अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर हैवान दर्शकों के बीच पहुंच चुकी है. फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और यह एक एक्शन-क्राइम थ्रिलर है. इसमें सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, बोमन ईरानी और शरीब हाशमी जैसे स्टार्स हैं. एक्स पर नेटिजन्स का फिल्म को लेकर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं.
एक्स पर नेटिजन्स ने हैवान का किया रिव्यू
एक यूजर ने एक्स पर लिखा, #HaiwaanReview: एक शानदार और बांधे रखने वाली थ्रिलर!अक्षय कुमार बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आते हैं और अपने मनोवैज्ञानिक रूप से चुनौतीपूर्ण किरदार से चौंका देते हैं. फिल्म का शुरुआती सीन और क्लाइमेक्स अक्षय के नाम रहता है. फिल्म काफी क्लासी है. शानदार सिनेमैटोग्राफी फिल्म की सबसे बड़ी खूबियों में शामिल है और इसे विजुअली काफी बेहतर बनाती है. इसके साथ बैकग्राउंड स्कोर भी जबरदस्त है, जो कई अहम पलों की तीव्रता और असर को और बढ़ा देता है.
ऑस्ट्रेलिया के फैन ने हैवान का किया रिव्यू
एक दूसरे यूजर ने लिखा, #हैवान रिव्यू ऑस्ट्रेलिया में #हैवान का पहला शो देखा. #ThreeWordReview ओरिजिनल बदला लेने वाली थ्रिलर फिल्म... #AkshayKumar ने विलेन के रोल में एक्टिंग का लेवल और ऊंचा कर दिया है. #Mohanlal का कैमियो रोल जबरदस्त है. #Saif की एक्टिंग अच्छी है और कुछ हिस्सों में तो वे जबरदस्त रहे हैं.
हैवान को फैंस ने कहा, सुपरहिट
एक अन्य यूजर ने एक्स पर लिखा, एक शब्द में रिव्यू #हैवान सुपरहिट! यह जबरदस्त फिल्म है... प्रियदर्शन ने एक बार फिर कमाल कर दिया है, अक्षय कुमार ने बेहतरीन काम किया है और सैफ अली खान भी शानदार रहे हैं. एक और नेटिजन ने लिखा, जबरदस्त...दमदार... मास-एंटरटेनर... रोमांचक... बदले की कहानी पर बनी एक जबरदस्त थ्रिलर, जिसमें #Akshay और #Saif की दमदार एक्टिंग, शानदार BGM और दिलचस्प फर्स्ट हाफ है.
हैवान के बारे में
‘हैवान’ की कहानी एक दृष्टिबाधित मार्शल आर्टिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक छोटी बच्ची और बेरहम कातिल से जुड़े बेहद खतरनाक हालात में फंस जाता है. फिल्म में अक्षय कुमार ने विलेन का किरदार निभाया है, जबकि सैफ अली खान एक दृष्टिबाधित शख्स की भूमिका में नजर आ रहे हैं. CBFC ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है. वहीं ‘हैवान’ की लंबाई करीब 2 घंटे 44 मिनट बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: Haiwaan First Review: अक्षय कुमार-सैफ अली खान की जोड़ी हिट हुई या फुस्स, टिकट लेने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू
