वरुण धवन की फिल्म को बताया गया ‘सैंडविच’ की कॉपी, अब सामने आई सच्चाई

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर सोशल मीडिया पर इसे गोविंदा की ‘सैंडविच’ का रीमेक बताया जा रहा था. अब मेकर्स ने बयान जारी कर साफ किया है कि फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले पूरी तरह ओरिजनल है.

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: है जवानी तो इश्क होना है इन दिनों रिलीज से पहले ही लगातार चर्चा में बनी हुई है. डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे सैंडविच का रीमेक बताया जाने लगा. अब इस पूरे विवाद पर फिल्म के मेकर्स ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

टीजर के बाद शुरू हुई रीमेक की चर्चा

फिल्म के टीजर में वरुण धवन एक मजेदार लव ट्रायंगल में फंसे नजर आए. कहानी में रिश्तों का कन्फ्यूजन और कॉमेडी का तड़का देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स को यह फिल्म गोविंदा की पुरानी कॉमेडी फिल्म ‘सैंडविच’ जैसी लगी. इसी के बाद इंटरनेट पर यह चर्चा तेज हो गई कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ दरअसल उसी फिल्म की रीमेक है.

मेकर्स ने जारी किया ऑफिशियल क्लियरिफिकेशन

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने अब इस पूरे मामले पर आधिकारिक बयान जारी किया है. मेकर्स ने साफ किया कि फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले पूरी तरह ओरिजनल है और इसका किसी दूसरी फिल्म से कोई संबंध नहीं है. जारी बयान में कहा गया कि फिल्म को लेकर इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच कई तरह की बातें की जा रही हैं, लेकिन यह किसी फिल्म की कॉपी या रीमेक नहीं है.

मेकर्स ने यह भी कहा कि पूरी टीम ने इस फिल्म पर काफी मेहनत की है और वे दर्शकों को एक एंटरटेनिंग फैमिली फिल्म देने के लिए उत्साहित हैं.

रिलीज डेट को लेकर भी रही हलचल

फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी लंबे समय से बदलाव देखने को मिल रहे थे. कई बार तारीख बदलने के बाद अब मेकर्स ने इसकी रिलीज 5 जून 2026 तय कर दी है. फिल्म में कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा.

फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े कलाकार

मुख्य कलाकारों के अलावा फिल्म में कुब्रा सैत, मनीष पॉल, चंकी पांडे और विजय राज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. दर्शकों को उम्मीद है कि डेविड धवन एक बार फिर अपनी कॉमेडी फिल्मों वाला जादू बड़े पर्दे पर दोहराएंगे.

यह भी पढ़ें: दिशा पाटनी को क्यों कहा जा रहा ‘कबाब में हड्डी’? मौनी-सूरज विवाद में मचा बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >