Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: 5 फिल्मों का खेल खत्म, फिल्म ने ओपनिंग डे पर दिखाया दम, बना डाला रिकॉर्ड

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहचान बनाने में सफल रही. ओपनिंग डे पर मूवी साल 2026 की बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई.

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ आखिरकार 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. बॉबी देओल की ‘बंदर’ और राम चरण की ‘पेद्दी’ जैसी फिल्मों से टक्कर मिलने के बावजूद इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत दर्ज की है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए, आपको बताते हैं.

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?

डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म हल्के-फुल्के मनोरंजन, रोमांस और कॉमेडी का मिश्रण है. लंबे समय बाद दर्शकों को बड़े पर्दे पर ऐसी फैमिली एंटरटेनर देखने को मिली है, जिसका फायदा फिल्म को ओपनिंग डे पर मिला. Sacnilk के अनुसार, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने रिलीज के पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया. फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी 17 प्रतिशत दर्ज की गई.

साल 2026 की बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हुई फिल्म

पहले दिन की कमाई के साथ ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने इस साल (2026) की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. फिल्म ने ‘इक्कीस’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

2026 की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग फिल्में (नेट कलेक्शन)

  1. धुरंधर 2 – 145 करोड़
  2. बॉर्डर 2 – 32.10 करोड़
  3. भूत बंगला – 18.31 करोड़
  4. ओ’रोमियो – 9.01 करोड़
  5. है जवानी तो इश्क होना है – 7.50 करोड़
  6. इक्कीस – 7.28 करोड़
  7. द राजा साब (हिंदी) – 6 करोड़
  8. पति पत्नी और वो दो – 4.38 करोड़
  9. मर्दानी 3 – 4 करोड़
  10. हैप्पी पटेल – 1.25 करोड़

वीकेंड पर बढ़ सकती है फिल्म की रफ्तार

फिल्म की शुरुआत को देखते हुए ट्रेड जानकारों की नजर अब वीकेंड कलेक्शन पर है. अगर शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या बढ़ती है, तो फिल्म पहले वीकेंड में मजबूत आंकड़े हासिल कर सकती है.

यह भी पढ़ें- Peddi Collection: ओपनिंग के बाद दूसरे दिन ही फिसली ‘पेड्डी’, बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा दम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >