रिंकू सिंह के 5 छक्कों के दीवाने हुए शाहरुख खान, किंग खान ने कमेंट करते हुए लिखा- झूमे जो रिंकू!

शाहरुख खान ने अपने ट्विटर पर रिंकू सिंह की तारीफ खास तरीके से की. उन्होंने उन्हें अपना ‘बेबी’ भी कहा. एक्टर ने एक पोस्टर शेयर किया, जो उनकी फिल्म पठान का है. लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है. इस पोस्टर में शाहरुख की जगह रिंकू को दिखाया गया है.

GT vs KKR: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की खुशी का ठिकाना नहीं है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मुकाबले में रविवार को शाहरुख की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच जीत लिया. केकेआर के रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई. उनके छक्के ने किंग खान सहित कई बॉलीवुड स्टार्स के होश उड़ा दिए.

रिंकू सिंह के छक्कों के दीवाने हुए शाहरुख खान

शाहरुख खान ने अपने ट्विटर पर रिंकू सिंह की तारीफ खास तरीके से की. उन्होंने उन्हें अपना ‘बेबी’ भी कहा. एक्टर ने एक पोस्टर शेयर किया, जो उनकी फिल्म पठान का है. लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है. इस पोस्टर में शाहरुख की जगह रिंकू को दिखाया गया है. इसके साथ उन्होंने लिखा, “झूमे जो रिंकूउउउ!!! माई बेबी @rinkusingh235 और @NitishRana_27 और @venkateshiyer यू ब्यूटीज. और याद रखें विश्वास करें बस इतना ही. बधाई @KKRiders और @VenkyMysore अपने दिल का ख्याल रखें सर!


रणवीर सिंह ने कही ये बात

रणवीर सिंह ने रिंकू के पांच छक्कों पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट कर लिखा, “रिंकू!!!!!!!!! रिंकू!!!!!! रिंकू!!!!!! रिंकू!!!!!!!!!!!!!!! ये क्या था!?!?!?! वहीं, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में रिंकू सिंह का तसवीर लगाकर उन्हें बीस्ट कहा. जबकि एक्टर की बेटी और आर्यन की बहन सुहाना खान ने रिंकू की फोटो लगाकर अनरियल लिखा.


Also Read: पहले बंगाली अभिनेता फिर इस एक्टर के हाथ से निकली Maine Pyar Kiya, सलमान खान को मिलते ही चमकी उनकी किस्मत
कौन है रिंकू सिंह?

रिंकू उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के बेहद सामान्य परिवार से आते है. उनके पिता घरों में गैस सिलेंडर को पहुंचाने का काम करते थे. परिवार को कर्ज के बोझ से बाहर निकालने के लिए रिंकू उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम के खिलाड़ी के तौर पर मिलने वाले वजीफे को बचाने के साथ घर में नौकर का काम भी कर चुके हैं. उन्होंने 21 गेंद में छह छक्के और एक चौका लगाकर गुजरात के जबड़े से जीत छीन ली. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पिता ने बहुत संघर्ष किया, मैं एक किसान परिवार से आता हूं. हर गेंद जो मैंने मैदान से बाहर मारी वह उन लोगों को समर्पित थी जिन्होंने मेरे लिए इतना बलिदान दिया.’’ (भाषा इनपुट के साथ)

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Cast Fees:सलमान खान ने ली भारी भरकम फीस,कैमियो रोल के लिए रामचरण ने वसूली तगड़ी रकम!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >