Govinda: ‘वो निकलेगी नहीं’, क्या सुनीता ने किया गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की ओर इशारा? बोलीं- हाथ जोड़…

Govinda: सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर पुराना बयान वायरल हो रहा है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Govinda: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले दिनों खबर थी कि एक्टर और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा शादी के 37 साल बाद तलाक लेने वाले हैं. हालांकि, दोनों की तरह से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इसी बीच खबरें यह भी हैं कि गोविंदा और सुनीता यानी पति-पत्नी के बीच में ‘वो’ की एंट्री हो गई है, जिससे उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मच गई है. सुनीता आहूजा का एक पुराना बयान ऑनलाइन वायरल हो रहा है, जिसमें सुनीता ने गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की ओर इशारा किया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर क्या बोलीं सुनीता?

सुनीता आहूजा अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं. पिछले कई वक्त से उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ पति के स्टारडम, टॉप एक्ट्रेसेस के साथ उनका ऑन-स्क्रीन रोमांस या फिर लिंक-अप की अफवाहें पर बहुत बातें की हैं. उनके पुराने इंटरव्यू में उन्होंने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात की थी. उन्होंने Hautterfly के साथ बातचीत में महिलाओं को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर एक सीधी सलाह दी.

उन्होंने बेबाकी से कहा, “हाथ जोड़ के पब्लिक में बोलती हूं, लड़कियों को और बीवियों को, जिंदगी में अपने बॉयफ्रेंड और हसबैंड को ये मत बोलना, ‘मेरा बॉयफ्रेंड या मेरा हसबैंड कुछ करता नहीं.’ करेगा ना तो इतनी बुरी तरह, सॉरी फॉर माय लैंग्वेज, इतना बुरी तरह हगता है, इतनी बुरी जगह हगेगा ना, निकलते-निकलते 2 साल लग जाएंगे, लेकिन वो साली निकलेगी नहीं. आप लाइफ से निकल जाओगे, लेकिन निकलती नहीं है वो आइटम.”

गोविंदा ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

गोविंदा ने इस बीच तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. हालांकि, उन्होंने इस विषय को टाल दिया और बस इतना कहा, ‘ये सिर्फ बिजनेस की बातें हैं… मैं अपनी फिल्मों को शुरू करने की प्रक्रिया में हूं.’

Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >