ये 5 फिल्में बदल सकती थीं गोविंदा की किस्मत, क्या इनकार पड़ा भारी?

Govinda Rejected Top 5 Film: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और एक वायरल डांस वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच उनकी करियर से जुड़ी एक दिलचस्प बात सुर्खियों में आ गई है. वह 5 बड़ी फिल्मों जिन्हें उन्होंने ठूकरा दिया था.

Govinda Rejected Top 5 Film: 90 s के सुपरस्टार गोविंदा  इन दिनों फिर चर्चा में हैं. एक तरफ उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे ऑकेस्ट्रा डांसर के साथ परफॉर्म कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ उनके करियर से जुड़ा पुराना किस्सा दोबारा लोगों की जुबान पर है. कहा जाता है कि गोविंदा ने अपने करियर के दौरान कई ऐसी फिल्मों को मना कर दिया था, जो बाद में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बन गईं. अगर वह इन फिल्मों का हिस्सा बनते, तो शायद उनका करियर अलग ही ऊंचाई पर पहुंच सकता था. आइए आपको बताए उन सुपहिट 5 फिल्मों का नाम जिसे गोविंदा ने किया था रिजेक्ट.

गदर एक प्रेम कथा

गदर एक प्रेम कथा फिल्म साल 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह एक ऐसी फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था. इसे अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई, जबकि अमरीश पुरी ने दमदार विलेन बनकर फिल्म को और मजबूत बना दिया. देशभक्ति और प्यार से भरी इस कहानी ने उस दौर में करीब 75–80 करोड़ रुपये कमा कर इतिहास रच दिया था.

ताल

ताल साल 1999 की एक सुपरहिट म्यूजिकल फिल्म रही, जिसे सुभाष घई ने बनाया था. इसमें अनिल कपूर, अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य किरदारों में नजर आए. फिल्म का गाना इतना हिट हुआ कि आज भी लोग इसके गाने सुनना पसंद करते हैं. इस फिल्म ने भारत और विदेश मिलाकर लगभग 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

देवदास

देवदास साल 2002 में रिलीज हुई थी. यह उस समय की सबसे यादगार फिल्म रही, जिसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन की शानदार एक्टिंग देखने को मिली. अपने भव्य सेट और इमोशनल कहानी की वजह से इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 100 करोड़ रुपये के आसपास का कारोबार किया.

चांदनी

चांदनी साल 1989 की सबसे चर्चित रोमांटिक फिल्मों में से एक रही, जिसे यश चोपड़ा ने बनाया था. इसमें श्रीदेवी, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना मुख्य भूमिका में थे यह फिल्म उस साल की बड़ी हिट बनी और रोमांटिक फिल्मों की पहचान ही बदल दी.

स्लमडॉग मिलियनेयर

स्लमडॉग मिलियनेयर साल 2008 में रिलीज हुई थी और इसके डायरेक्टर डैनी बॉयल थे. फिल्म में देव पटेल, फ्रीडा पिंटो, अनिल कपूर और इरफान खान मुख्य किरदार में नजर आए थे. बताया जाता है कि इस फिल्म में क्विज शो होस्ट के किरदार के लिए पहले गोविंदा से संपर्क किया गया था, लेकिन बाद में यह रोल अनिल कपूर ने निभाया और फिल्म ने दुनियाभर में बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऑस्कर तक का सफर तय किया.

क्यों किया था इन फिल्मों को मना ?

उस दौर में गोविंदा का पहचान एक एंटरटेनर के रूप में बन चुकी थी. वह लगातार कॉमेडी और एंटरटेनर फिल्मों में व्यस्त थे. अब हाल के सोशल मीडिया वायरल वीडियो देखने के बाद फैंस के मन में तरह- तरह के सवाल उठ रहे हैं, अगर एक्टर उस समय इन सुपरहिट फिल्मों में काम कर लेते तो, उनकी फिल्मों का ग्राफ और मजबूत हो जाता.

यह भी पढ़ें: इन 5 बड़े कारणों की वजह से ठंडा पड़ा गोविंदा का स्टारडम, कभी थे ‘हीरो No. 1’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >