Govinda Career Downfall Reason: सुपरस्टार से सुपरफ्लॉप तक आखिर कहां चूंक गए गोविंदा, सालों बाद हुआ खुलासा

Govinda Career Downfall Reason: गोविंदा 90 के दशक में बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक थे, उनकी हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, राजा बाबू और बड़े मियां छोटे मियां जैसी कई बेहतरीन फिल्में थीं, लेकिन पिछले कुछ सालों में उनके करियर में डाउनफॉल देखा गया. अब फिल्म निर्माता ने इसके पीछे का कारण बताया.

Govinda Career Downfall Reason: 90 दशक का सुपरस्टार गोविंदा अपने दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर भी स्टार की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. ऐसे में सालों बाद फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि एक्टर के करियर का जब डाउनफॉल शुरू हुआ, तो इसके पीछे क्या वजह थी.

इस वजह से गोविंदा के करियर में शुरू हुआ डाउनफॉल

फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि बॉलीवुड अभिनेता की खराब संगति उनके करियर के पतन का एक बड़ा कारण है. पहलाज ने बताया कि गोविंदा पंडितों और ज्योतिषियों पर भरोसा करते हैं और ऐसे लोगों से घिरे रहते हैं, जो उनके लिए अच्छे नहीं होते. उन्होंने इसे अभिनेता की सबसे बड़ी “कमजोरी” बताया और कहा कि इन सबका उनके करियर पर असर पड़ा है.

पहलाज निहलानी ने गोविंदा को लेकर कही ये बात

पहलाज निहलानी ने विक्की लालवानी से कहा, “गोविंदा एक ऑलराउंडर थे. उन्होंने अपने करियर को बहुत अच्छे से संभाला, लेकिन अपनी ‘कमजोरी’ की वजह से वे लोगों पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं, जिसकी वजह से ऐसा हुआ. उनके आस-पास का माहौल अच्छा नहीं है, इसलिए वे भटकते रहते हैं. वे पंडितों और ज्योतिषियों पर ज्यादा विश्वास करते हैं. उनकी संगति में रहते हैं. इस तरह की चीज ने फिल्म इंडस्ट्री में उनके करियर को प्रभावित किया है.”

गोविंदा ने दी कई सुपरहिट फिल्में

गोविंदा 90 के दशक के टॉप एक्टर्स में से एक थे. उन्होंने राजा बाबू, कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1 और साजन चले ससुराल जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं. हालांकि, 2000 के दशक की शुरुआत में उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं. वह लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं.

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par: जावेद अख्तर ने आमिर खान की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- थियेटर्स से बाहर निकलने…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >