Govinda और Sunita Ahuja के तलाक पर बेटी टीना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये परिवार पाकर खुद को खुशकिस्मत मानती हूं

Govinda-Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा इन-दिनों अपनी शादी और तलाक रूमर्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. बीते दिनों सोशल मीडिया पर खबरें आई कि स्टार वाइफ ने अपने पति पर चीटिंग और क्रूरता का आरोप लगाया है. अब बेटी टीना आहूजा ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Govinda-Sunita Ahuja: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं. हाल ही में आई खबरों में बताया गया है कि सुनीता ने एक्टर पर चीटिंग, क्रूरता का आरोप लगाया है और 38 साल की शादी के बाद तलाक की अर्जी दी है. इस खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. अब कपल की बेटी टीना आहूजा ने इसपर रिएक्ट किया है.

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों पर टीना आहूजा ने तोड़ी चुप्पी

टीना आहूजा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए फैंस का धन्यवाद दिया और अपने माता-पिता के तलाक की खबरों का भी खंडन किया. उन्होंने कहा, “ये सब अफवाहें हैं.” इसके अलावा, जब उनसे पूछा गया कि जब ऐसी खबरें बार-बार सामने आती हैं, तो उन्हें कैसा लगता है, तो अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि वह इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देतीं.

टीना आहूजा ने गोविंदा और सुनीता को लेकर क्या कहा

टीना आहूजा ने आगे कहा, “मैं एक खूबसूरत परिवार पाकर खुद को खुशकिस्मत मानती हूं और मीडिया, फैंस और प्रियजनों से हमें जो चिंता, प्यार और सपोर्ट मिल रहा है, उसके लिए मैं आभारी हूं.” हाउटरफ्लाई की रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता आहूजा ने 5 दिसंबर, 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि आहूजा ने हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग के आधार पर मामला दायर किया था.

गोविंदा के मैनेजर ने क्या कहा

गोविंदा के मैनेजर शशि ने भी एक इंटरव्यू में बताया, “हर जोड़ी में थोड़े बहुत मन मुताव तो होते ही रहते हैं. ये सब पुरानी बातें हैं, जिन्हें अब मिर्च मसाला लगा कर अपने फायदे के लिए लोग और मीडिया इस्तमाल करने की कोशिश कर रही हैं.”

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist: अंशुमन मर्डर केस में अरमान बनेगा अभीरा का वकील, अब विलेन बनेगा ये शख्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >