Govind Namdev: 40 साल छोटी एक्ट्रेस के प्यार में पड़ा अजय देवगन का ये को-स्टार, अब कहा- ये रियल लाइफ लव…

Govind Namdev: सोशल मीडिया पर एक्टर गोविंद नामदेव का नाम 31 वर्षीय एक्ट्रेस शिवांगी वर्मा संग जुड़ने के बाद एक्टर ने इसपर सफाई दी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा सा पोस्ट लिखा है.

Govind Namdev: एक्टर गोविंद नामदेव (Govind Namdev) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. ‘सत्या’, ‘सिंघम’, ‘वॉन्टेड’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके गोविंद और शिवांगी वर्मा की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. शिवांगी ने एक्टर संग एक फोटो पोस्ट की और कैप्शन में लिखा कि ‘प्यार की ना तो कोई उम्र होती है और ना ही कोई सीमा.’ ये पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी और लोग कयास लगाने लगे कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. अब एक्टर ने इन अटकलों पर रिएक्ट किया है.

गोविंद नामदेव ने शिवांगी वर्मा संग डेटिंग पर दी सफाई

गोविंद नामदेव ने अपने इंस्टाग्राम पर 30 वर्षीय शिवांगी वर्मा संग डेटिंग की अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, ये रियल लाइफ लव नहीं है, रील लाइफ है जनाब. एक फिल्म है ‘गौरीशंकर गौहरगंज वाले’ जिसकी शूटिंग हम इंदौर में कर रहे हैं. ये उसी फिल्म का स्टोरी प्लॉट है. इसमें एक बूढे आदमी को एक यंग एक्ट्रेस से प्यार हो जाता है. जहां तक ​​व्यक्तित्व रूप से मुझे किसी यंग- बूढे से प्यार हो जाए, ये तो इस जन्म में तो संभव नहीं है.

गोविंद नामदेव ने अपनी पत्नी सुधा के लिए लिखी कविता

71 वर्षीय गोविंद नामदेव ने अपने पोस्ट में अपनी पत्नी सुधा नामदेव के लिए एक कविता लिखी- मेरी सुधा, सांसें है मेरी ! जमाने की हर अदा, हर लोभ-लालच, स्वर्ग जैसा भी, फिका है बिल्कुल, मेरी सुधा के आगे ! लड़ जाऊंगा, प्रभु से भी, गर किया कुछ, इधर-उधर तो, फिर हो जाए सजा, कुछ भी…भगवान भला करें. बता दें कि एक्टर ने बॉलीवुड में साल 1991 में फिल्म ‘सौदागर’ से कदम रखा था. पिछली बार एक्टर सैम बहादुर में नजर आए थे, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी. इसमें विक्की कौशल ने मुख्य किरदार निभाया था.

Also Read- Chhaava: क्या बदल जाएगी विक्की की फिल्म की रिलीज डेट, जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म,रिपोर्ट 

Also Read-Vicky Kaushal: छावा के बाद अगले 4 सालों में इन बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे एक्टर, राजकुमार हिरानी संग साइन की बड़ी डील, रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >