Governor: अदा शर्मा ने मनोज वाजपेयी संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- लाइव देखने का मौका

Governor: पॉलिटिकल ड्रामा में अदा शर्मा ने जर्नलिस्ट की भूमिका निभाई है. उन्होंने अपने किरदार पर बात की. साथ ही मनोज बाजपेयी संग काम करने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया.

Governor: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की पॉलिटिकल ड्रामा ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. चिन्मय डी. मंडलेकर के निर्देशन में बनी यह मूवी भारत के 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक संकट और देश को वित्तीय पतन से बचाने के प्रयासों को दिखाती है. अदा शर्मा मूवी में जर्नलिस्ट का रोल का किरदार निभा रही है. अब उन्होंने मूवी करने और किरदार पर बात की.

गर्वनर को लेकर क्या बोली अदा शर्मा

अदा शर्मा ने गर्वनर की स्क्रिप्ट पढ़ने और हामी भरने को लेकर बात की. मनी कंट्रोल संग चिटचैट में एक्ट्रेस ने कहा, ”फिल्म में मेरा एक छोटा सा रोल (कैमियो) है, लेकिन मुझे यह बात दिलचस्प लगी कि मैं प्रोस्थेटिक मेकअप से बूढ़ी औरत बनी हुई हूं और अपने भतीजे को 90 के दशक के भारत के बारे में बता रही हूं.”

मनोज वाजपेयी संग काम करने पर क्या बोली अदा शर्मा

मनोज वाजपेयी संग स्क्रीन शेयर करने पर अदा शर्मा ने कहा, यह बहुत शानदार एक्सपीरियंस था. जैसा कि सभी जानते हैं, वह एक बेहतरीन एक्टर हैं, जो किसी भी रोल में आसानी से ढल जाते हैं. मुझे उन्हें लाइव देखने का मौका मिला.

फिल्म में अपने रोल पर क्या बोली अदा शर्मा

फिल्म को लेकर बात करते हुए अदा शर्मा ने कहा, मैं एक ऐसी जर्नलिस्ट का रोल कर रही हूं, जो एक एक्सक्लूसिव खबर की तलाश में है. वह ऐसी किसी भी चीज के लिए बेताब है, जिससे हेडलाइन बन सके. इस रोल ने मुझे बिल्कुल दूसरी तरफ़ खड़ा कर दिया. आम तौर पर मैं अपने बारे में ऐसे आर्टिकल पढ़ती हूं, जिनमें ऐसी बातें कोट की जाती हैं, जो मैंने कभी कही ही नहीं. अब मुझे उस जर्नलिस्ट का रोल करने का मौका मिला, जो खबर बेचने के लिए उसे सनसनीखेज बनाती है.

फिल्म किस बारे में है?

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ फिल्म की कहानी ए. रमनन (मनोज बाजपेयी) के इर्द-गिर्द घूमती है. यह किरदार पूर्व आरबीआई गवर्नर एस. वेंकिटरमनन से प्रेरित है, जिन्होंने 1991 के आर्थिक संकट के दौरान भारत के लिए अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे रमनन ने राजनीतिक चुनौतियों, सरकारी अड़चनों और जनता की बढ़ती चिंता का सामना किया, जबकि भारत ‘सॉवरेन डिफॉल्ट’ (देश के कर्ज न चुका पाने की स्थिति) से बचने की कोशिश कर रहा था.

यह भी पढ़ें- संचिता उगले के रिलेशनशिप पर को-स्टार उज्ज्वल शर्मा का बड़ा खुलासा, कहा- वह किसी और को डेट कर रही थी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >