‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, पहले हफ्ते में ही खत्म हुआ सफर

Ginny Weds Sunny 2 Collection: ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई. कमजोर कहानी, खराब रिव्यू और कम प्रमोशन के कारण यह एक हफ्ते में ही सिनेमाघरों से हट गई.

Ginny Weds Sunny 2 Collection: रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ से मेकर्स और दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के साथ ही फिल्म ने निराश कर दिया. 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को न तो दर्शकों का साथ मिला और न ही क्रिटिक्स का. कमजोर शुरुआत और खराब रिव्यू के चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई.

ओपनिंग से ही बिगड़ी बात

फिल्म ने पहले दिन महज 25 लाख रुपये की कमाई की, जो किसी भी बड़ी रिलीज के लिए बेहद कम मानी जाती है. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर कोई खास चर्चा नहीं थी, जिसका असर इसकी ओपनिंग पर साफ दिखाई दिया. दर्शकों की तरफ से भी इसे ठंडी प्रतिक्रिया मिली, जिससे फिल्म को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिला.

एक हफ्ते में ही खत्म हुआ सफर

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की लीड जोड़ी भी फिल्म को बचा नहीं सकी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन लगातार गिरता गया और महज एक हफ्ते में ही इसका थिएटर रन खत्म हो गया. कुल मिलाकर फिल्म ने सिर्फ 1.54 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो बेहद निराशाजनक है.

बजट के मुकाबले भारी नुकसान

करीब 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 6% लागत ही निकाल पाई. यानी मेकर्स को लगभग 23 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ा. यही वजह है कि फिल्म को साफ तौर पर बॉक्स ऑफिस फ्लॉप घोषित कर दिया गया.

कमजोर कहानी और खराब प्रचार बना कारण

फिल्म का निर्देशन प्रशांत झा ने किया था, जबकि इसमें लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव और गोपी भल्ला नजर आए. इसके बावजूद कमजोर कहानी, साधारण स्क्रीनप्ले और सही तरीके से प्रमोशन न होने के कारण फिल्म दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई.

यह भी पढ़ें– ‘राजा शिवाजी’ ने दो दिनों में किया कितना बिजनेस? सामने आए आंकड़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >