Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: नील भट्ट संग शादी में खटपट की खबरों पर ऐश्वर्या शर्मा ने किया रिएक्ट, कहा- मैंने किराए पर…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में फेम विराट और पाखी को लेकर बड़ी खबर आ रही है. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के रिश्ते में खटास आ गई है. अब एक्ट्रेस ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में के पिछले सीजन में नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह नजर आए थे. हालांकि लीप के बाद तीनों का ट्रैक खत्म कर दिया गया था. शो के सेट पर ही नील और ऐश्वर्या की मुलाकात हुई थी. दोनों में दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई. कपल ने साल 2021 में शादी कर लिया था. अक्सर दोनों साथ में नजर आते हैं, लेकिन कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा चल रही है कि उनकी शादी में कुछ खटास आ गई है. अब इसपर एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

ऐश्वर्या शर्मा ने नील भट्ट के साथ शादी में परेशानी की अफवाहों पर किया रिएक्ट

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के रिश्ते में अनबन की खबर जानकर उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए. अब एक्ट्रेस ने ईटाइम्स से बातचीत में ऐसी अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए कहा, हम अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है. सिर्फ इसलिए कि हम हर समय साथ में फोटो पोस्ट नहीं करते या साथ नजर नहीं आते, इसका मतलब यह नहीं है कि हमारे बीच कोई परेशानी है. हम चाहते हैं कि काम की जगह पर हमें एक-दूसरे से जोड़ा ना जाए. हम दोनों अपने-अपने रास्तों पर चलने वाले कलाकार हैं, लेकिन एक-दूसरे का हमेशा साथ देते हैं.”

ऐश्वर्या शर्मा बोलीं- हर शादीशुदा जोड़े की…

ऐश्वर्या शर्मा ने कहा, ”हां, हर शादीशुदा जोड़े की तरह हमारे बीच भी कभी-कभी बहस हो जाती है. हमारी शादी को लेकर अफवाहें तब शुरू हुईं जब मैंने मालाड में एक जगह किराए पर ली है ताकि मैं अपने शूट और काम की मीटिंग्स वहीं कर सकूं.परिवार के साथ रहकर यह सब संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, इसलिए यह कदम उठाया.” इन दिनों नील सीरियल मेघा बरसेंगे में नजर आ रहे हैं. शो कलर्स पर आता है और इसमें नील के अपोजिट नेहा राणा दिखती है.

यहां पढ़ें-  ‘ये इंडस्ट्री शुरू से चोर है, सबकुछ कॉपी करते…’ नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, कहा- कल्ट फिल्मों में भी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >