Gauri Khan Birthday: जब शाहरुख खान की इस हरकत की वजह से ब्रेक लेना चाहती थीं गौरी, फिर ऐसे बनी मिसेज खान

Gauri Khan Birthday: किंग खान की पत्नी गौरी खान का आज जन्मदिन है. गौरी पेशे से एक फिल्म निर्माता और इंटीरियर व कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं. उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर के ‘ये काली-काली आंखे’ गानें में एक्टर का कॉस्टयूम डिजाइन किया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया गया था.

Gauri Khan Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री में रोमांस किंग से मशहूर एक्टर शाहरुख खान ने अपने एक्टिंग करियर में कई एक्ट्रेसेज के साथ ऑन स्क्रीन पेंच लड़ाए हैं. लेकिन असल जिंदगी में किंग खान की क्वीन सिर्फ एक ही हैं. वह हैं उनकी पत्नी गौरी खान, जिससे वह बहुत प्यार करते हैं. यही वजह है कि इंडस्ट्री उन्हें पावर कपल मानती है. आज गौरी खान का जन्मदिन है. इस मौके पर हम उनके और शाहरुख खान के एक किस्से के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

गौरी खान का जन्मदिन

गौरी खान का जन्म 8 अक्टूबर 1970 को दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ था. उनके पिता रमेश छिब्बर एक करनाल थे. गौरी खान ने अपनी पूरी पढ़ाई दिल्ली से ही पूरी की है. वह पेशे से एक प्रोड्यूसर, कॉस्टयूम और इंटीरियर डिजाइनर भी हैं. बता दें कि गौरी खान ने शाह रुख खान की फिल्म बाजीगर के ‘ये काली-काली आंखे’ गानें में एक्टर का कॉस्टयूम डिजाइन किया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया गया था. इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं न’ से फिल्म प्रोड्यूस करने की शुरुआत की.

Also read: Deepika Padukone: सिंघम के 100 करोड़ और, बन जाएंगी बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार

Also read: Singham Again Trailer Breakdown: रिमेक से लेकर यूनिवर्स की कहानी तक, ट्रेलर में छुपी हैं ये कमियां

गौरी खान का करियर

गौरी खान ने फिल्म ‘मैं हूं न’ के बाद ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, डियर जिंदगी और इत्तेफाक जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया.

गौरी खान की पर्सनल लाइफ

गौरी खान और शाहरुख खान चाइल्डहुड स्वीट हार्ट्स हैं. वह कॉलेज टाइम से एक दूसरे को पसंद करते हैं. हालांकि, हर कपल की तरह इनके भी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन दोनों ने कभी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा. लेकिन एक वक्त था जब गौरी शाहरुख खान से परेशान होकर उनसे ब्रेक लेना चाहती थी.

शाहरुख खान से ब्रेक लेना चाहती थीं गौरी

गौरी खान शाहरुख से इसलिए ब्रेक लेना चाहती थीं क्योंकि शाह रुख खान उनके लिए हद से ज्यादा जुनूनी हो गए थे. इस बात का खुलासा करते हुए एक बार गौरी खान ने कहा था कि, ‘मुझे ब्रेक चाहिए था, क्योंकि यह बहुत ज्यादा जुनूनी थे. उस समय हम बहुत यंग थे. हमारे परिवार को इस बारे में कुछ नहीं पता था. हम दोनों ही बहुत ज्यादा कन्जर्वेटिव यानी रूढ़िवादी परिवार से ताल्लुक रखते थे. हमारे यहां डेटिंग जैसी कोई चीज नहीं थी. शाहरुख को अपनाने में परिवार को भी थोड़ा वक्त लगा, लेकिन अब मां इनसे बहुत प्यार करती हैं.’ और इस तरह दोनों एक साथ हो पाए.

गौरी और शाहरुख ने तीन बार की शादी

शाहरुख खान और गौरी ने साल 1991 में तीन बार शादी की थी, पहली शादी कोर्ट मैरिज, दूसरी मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह पढ़ा और तीसरी बार पंजाबी स्टाइल में शादी की. कुल मिलाकर गौरी को मिसेज खान बनाने के लिए शाहरुख ने कई पापड़ बेले. लेकिन अब उनका एक प्यारा परिवार है, जिसमें वह दोनों और उनके तीन बच्चे आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >