Game Changer Review: ट्विटर पर ट्रेंड हो रही है राम चरण की गेम चेंजर, लोगों ने फिल्म को कहा- ब्लॉकबस्टर

Game Changer Twitter Review: राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर आज रिलीज हो गई है. सुबह से ही फिल्म एक्स पर ट्रेंड कर रही है. चलिए आपको बताते हैं फिल्म पब्लिक को कैसे लगी.

Game Changer Twitter Review: शंकर की ओर से निर्देशित राजनीतिक थ्रिलर फिल्म गेम चेंजर आज फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आई हैं. फिल्म का 2 घंटे और 44 मिनट का रनटाइम है. मूवी विनय विद्या रामा के बाद राम चरण की ये सोलो लीड वाली फिल्म है, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी. एक्स पर मूवी ट्रेंड कर रही है और इसके रिव्यूज आने लगे हैं. चलिए आपको बताते हैं दर्शक फिल्म के बारे में क्या कह रहे हैं.

आइए देखते हैं कि एक्स पर लोगों ने गेम चेंजर के बारे में क्या कहा

फिल्म गेम चेंजर का रिव्यू करते हुए एक मीडिया यूजर ने एक्स पर लिखा, अब तक, मजेदार मास, मसाला, मनोरंजन. बहुत बढ़िया. क्या तकनीकी प्रतिभा है. एक यूजर ने लिखा, गेम चेंजर एक मास एंटरटेनर है जिसमें भरपूर उतार-चढ़ाव, मनमोहक दृश्य और एक सम्मोहक मोड़ है. हालांकि यह गति और कॉमेडी के साथ संघर्ष करता है. आईएएस अधिकारी के सीक्वेंस उग्र और प्रभावशाली हैं, जिसमें राम चरण एक शक्तिशाली भूमिका में नजर आते हैं. थमन का बैकग्राउंड स्कोर कहानी को और बेहतर बनाता है, खास तौर पर महत्वपूर्ण क्षणों में. कियारा आडवाणी ने शानदार अभिनय किया है, जबकि एसजे सूर्या ने दमदार और प्रभावशाली अभिनय किया है. अपने यह एक बार देखने लायक है.

वायरल हो रहा ये वीडियो

एक यूजर ने लिखा, थिएटर प्रशंसकों से भरा हुआ था और जश्न पहले ही शुरू हो चुका था. गेम चेंजर रिव्यू ब्लॉक बस्टर. एक अन्यू यूजर ने लिखा, शानदार तकनीक के साथ मजेदार मनोरंजन. गेमचेंजर निश्चित रूप से उत्साह और मनोरंजन मूल्य के मामले में देवरा से आगे निकल जाता है.

ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी गेम चेंजर ?

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, गेम चेंजर की भारत में प्री-सेल लगभग 30 करोड़ रुपये है. अगर फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिलते हैं तो संक्रांति और पोंगल त्यौहार सीजन की वजह से इसकी संख्या 50 से 55 करोड़ रुपये तक पहुंचने के चांस है. हालांकि राम चरण के चाहने वालों की लिस्ट देश ही नहीं दुनियाभर में है और इस कारण वहां से फिल्म करीब 40 से 45 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है. ऐसे में फिल्म पहले दिन 90 से 100 करोड़ रुपये की कर सकती है.

यह भी पढ़ें- Game Changer: 500 करोड़ बजट वाली गेम चेंजर के लिए राम चरण ने वसूली तगड़ी फीस, कियारा के हाथ लगे सिर्फ इतने करोड़

यह भी पढ़ें- Game Changer First Review: पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार ने राम चरण की फिल्म का दिया पहला रिव्यू, कहा- मेरे रोंगटे खड़े हो गए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >