Game Changer: 500 करोड़ बजट वाली गेम चेंजर के लिए राम चरण ने वसूली तगड़ी फीस, कियारा के हाथ लगे सिर्फ इतने करोड़

Game Changer Cast Fees: राम चरण, कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर के रिलीज होने में कुछ दिन रह गए है. फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री काफी जबरदस्त लग रही है. चलिए आपको बताते हैं कि किस स्टार को फिल्म में कितनी रकम मिली.

Game Changer Cast Fees: साउथ एक्टर राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसपर दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया है. फिल्म साल 2024 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी वजह से मेकर्स ने रिलीज डेट बदल दिया. अब इसके रिलीज होने में सिर्फ 6 दिन बच गए है. इस बीच दावा किया जा रहा कि फिल्म के लिए एक्टर को सबसे ज्यादा फीस मिले हैं.

फिल्म गेम चेंजर के लिए राम चरण को मिली कितनी फीस?

ग्रेट आंध्र की रिपोर्ट के अनुसार, राम चरण ने फिल्म गेम चेंजर के लिए तगड़ी फीस चार्ज की है. रिपोर्ट में दावा किया गया कि एक्टर को फीस के तौर पर 100 करोड़ रुपये मिलने वाली थी. हालांकि फिल्म में देरी, प्रोडक्शन कॉस्ट में वृद्धि की वजह से एक्टर ने अपनी फीस कम कर दी. एक्टर को 65 करोड़ रुपये मिले हैं. हालांकि फीस को लेकर मेकर्स और ना ही एक्टर ने कुछ कंफर्म नहीं किया है.

कियारा आडवाणी को मिली सिर्फ इतनी फीस

कियारा आडवाणी फिल्म गेम चेंजर में राम चरण के अपोजिट नजर आई है. रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस को सिर्फ 5-7 करोड़ रुपये की फीस मिली है. राम चरण से एक्ट्रेस की फीस की तुलना की जाए तो उन्हें एक्टर से 13 गुना कम फीस मिली है. वहीं, निर्देशक एस. शंकर ने फिल्म के लिए 35 करोड़ रुपये चार्ज किया है. हालांकि उनकी फीस अक्सर ज्यादा होती है, लेकिन गेम चेंजर के लिए उन्होंने कम फीस ली.

गेम चेंजर का बजट

फिल्म गेम चेंजर का बजट 500 करोड़ रुपये है. बजट का एक बड़ा हिस्सा फिल्म के गानों पर खर्च किया गया है. कहा जा रहा है कि फिल्म के गानों पर सिर्फ 75 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. ये एक पॉलिटिकल ड्रामा है, जो 10 जनवरी को रिलीज हो रही है.

यह भी पढ़ें- Game Changer First Review: पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार ने राम चरण की फिल्म का दिया पहला रिव्यू, कहा- मेरे रोंगटे खड़े हो गए

यह भी पढ़ेंक्या प्रेग्नेंट हैं कियारा आडवाणी? सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया ऐसा पोस्ट कि फैंस पूछने लगे- कोई खुश खबरी आने वाली है…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >