Gadar: कौन है ‘गदर’ में नजर आया छोटा बच्चा? इतना बड़ा हो गया है सनी देओल का रील लाइफ बेटा

फिल्म गदर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. गदर का सीक्वल ‘गदर 2’ अगले साल 2023 में आने वाला है, जिसे लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है. फिल्म में चलिए आपको बताते है उनके बेटे का रोल किसने निभाया था.

Gadar 2: बॉलीवुड फिल्म गदर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल ने मुख्य किरदार निभाया था और उनकी जोड़ी फैंस को काफी पसन्द आई थी. फिल्म का अगला पार्ट जल्द ही फैंस देख सकेंगे. मूवी में उनके बेटे चरणजीत का रोल उत्कर्ष शर्मा ने निभाया था. उत्कर्ष अब काफी बड़े हो गए है. चलिए आपको बताते है इन दिनों वो क्या करते है.

कौन है ‘गदर’ में नजर आया छोटा बच्चा?

गदर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. इसका पहला पार्ट साल 2001 में आया था. अब गदर का सीक्वल ‘गदर 2’ अगले साल 2023 में आने वाला है. फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे चरणजीत यानी उत्कर्ष शर्मा अब 28 साल के हो गए है. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते है. वो काफी स्मार्ट और हैंडसम हो गए है. इंस्टाग्राम पर अपनी वो स्टाइलिश फोटोज पोस्ट कर फीमेल फैंस को दीवाना बनाते रहते है.

इन फिल्मों में आ चुके है नजर

उत्कर्ष शर्मा को इंस्टाग्राम पर 182K लोग फॉलो करते है. उन्होंने अबतक 362 पोस्ट किए है और वो 75 लोगों को फॉलो करते है. उत्कर्ष फिल्म ‘जीनियस’, तुम्हारे हवाले वतन साथियों, प्रपोज, स्टिल लाइफ में काम कर चुके है. इसके अलावा ‘पर्पज’ और ‘होम’ नाम की दो शॉर्ट फिल्म भी वो बना चुके है. बता दें कि उन्होंने अपनी पढ़ाई विदेश में की है.

https://www.instagram.com/p/Ce0SK6aKJp_/
‘गदर 2’ का नया अपडेट

अनिल शर्मा की ‘गदर 2′ में उत्कर्ष शर्मा सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे के रोल में दिखेंगे. एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि इस फिल्म में एक्शन सीक्वेंस के लिए उन्होंने ट्रेनिंग लिया था. फिल्म के बारे में अनिल ने पिंकविला से बात करते हुए कहा था, हम इस महीने गदर 2 की शूटिंग पूरी कर लेंगे. आखिरी शेड्यूल चल रहा है. जब उनसे पूछा गया कि क्या इस बार फिल्म में कोई स्पेशल अपीयरेंस होगा? गदर को किसी अभिनेता की जरूरत नहीं है, यह अपने आप में एक बड़ा अभिनेता है. उसे सिर्फ तारा सिंह (सनी देओल), सकीना (अमीषा पटेल) और जीते (उत्कर्ष शर्मा) की जरूरत है’.

Also Read: शाहरुख खान का WhatsApp नंबर क्या है? किंग खान ने फीमेल फैन के सवाल का दिया जबरदस्त जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >