Gadar: सनी देओल की फिल्म में काम कर चुके हैं कपिल शर्मा, इस वजह से एक्शन डायरेक्टर ने जड़ दिया था थप्पड़

Gadar: गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के सेट से अक्सर फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं. ऐसे में क्या आपको पता हैं कि गदर में कपिल शर्मा भी थे, हालांकि किसी वजह से उनका सीन डिलीट कर दिया था.

Gadar: सनी देओल की फिल्म गदर आज भी दर्शकों को याद है. इसका दूसरा पार्ट गदर 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज हम आपको गदर के पहले पार्ट से जुड़े कुछ मजेदार किस्से बताएंगे, जिसे सुनकर आपको यकीन नहीं होगा. क्या आप जानते है कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इस फिल्म का हिस्सा थे. एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने एक बार कपिल शर्मा को 2001 की फिल्म गदर एक प्रेम कथा के सेट से थप्पड़ मारकर बाहर कर दिया था. उन्होंने यह भी कहा कि कॉमेडियन-अभिनेता ने इस एपिसोड के बारे में अपने टीवी शो में जिक्र किया है.

कपिल शर्मा थे गदर फिल्म का हिस्सा

कपिल ने अपने शो में खुलासा किया था कि उन्होंने गदर एक प्रेम कथा में काम किया था. सनी देओल शो में जब गेस्ट बनकर आए थे, तो उन्होंने कहा कि उस दौरान गदर की शूटिंग अमृतसर में हो रही थी. उनके पिता उस समय पुलिस में काम किया करते थे. ऐसे में उनकी ड्यूटी वहां लगी हुई थी. उनके पिता ने उनसे पूछा सनी देओल की फिल्म की शूटिंग चल रही है, तुझे जाना है. इसपर कॉमेडी किंग ने कहा था हां.

कपिल शर्मा को परी गालियां

कपिल शर्मा ने आगे बताया था कि उस दिन वहां एक भीड़ का सीन शूट हो रहा था. कॉमेडी किंग ने बताया था, लोगों ने उस समय अफवाह फैला दी कि शूटिंग का हिस्सा बनने पर आपको सनी देओल से मिलने का मौका मिलेगा. लेकिन बाद में उन्हें पता चला की वहां सनी देओल तो अमृतसर आए ही नहीं थे. उस दिन अमरीश पुरी और अमीषा पटेल के बीच एक सीन शूट होना था. उनसे कहा गया कि जैसे ही ट्रेन चलेगी, वैसे ही दौड़ना है और ट्रेन पर चढ़ना है. कपिल ने कहा, ‘जब मैंने खाली जगह देखी तो मैं भागा. तब एक्शन डायरेक्टर ने पकड़ लिया और एक मीठी गाली दी. फिर फिल्म रिलीज हुई, और मैं अपने दोस्तों को थिएटर में अपना सीन दिखाने के लिए ले गया. मेरा सीन काट दिया गया था.

Also Read: Gadar 2 में इस बार तारा सिंह की ‘बहू’ के आगे फेल हो जाएगा सकीना का ग्लैमर, बोल्ड फोटोज से नहीं हटेगी नजरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >