Threequels in Bollywood: भारतीय सिनेमा में सीक्वल हमेशा से पसंद किए जाते रहे हैं, लेकिन अब बात सिर्फ दूसरे पार्ट तक सीमित नहीं है. थ्रीक्वल (तीसरी फिल्म) का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. फिलहाल बॉलीवुड में कई बड़ी फ्रेंचाइजी अपनी तीसरी फिल्म की तैयारी में हैं, जिनमें एक्शन, रोमांस और कॉमेडी सभी जॉनर शामिल हैं. इस लिस्ट में सनी देओल, अक्षय कुमार, राजकुमार राव और अल्लू अर्जुन जैसे बड़े सितारों की फिल्में भी शामिल हैं. चलिए आपको इन फिल्मों के बारे में बताते हैं.
‘गदर 3’
‘गदर 3’ को लेकर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कन्फर्म किया है कि फिल्म पर काम शुरू हो चुका है. सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह के रोल में नजर आएंगे. अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की वापसी भी तय मानी जा रही है. फिलहाल रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है, लेकिन तैयारी तेजी से चल रही है.
‘बॉर्डर 3’
‘बॉर्डर 3’ को आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है. भूषण कुमार और निधि दत्ता इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रहे हैं. सनी देओल एक बार फिर अहम किरदार निभाएंगे, जबकि इस बार वरुण धवन भी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हैं. फिल्म को लेकर प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है.
‘केजीएफ: चैप्टर 3’
‘केजीएफ 3’ की घोषणा हो चुकी है. होम्बाले फिल्म्स ने कन्फर्म किया है कि यश एक बार फिर रॉकी भाई के रूप में लौटेंगे. डायरेक्टर प्रशांत नील ने बताया कि स्क्रिप्ट तैयार है, लेकिन शूटिंग सही समय पर शुरू होगी.
‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’
‘पुष्पा 3’ को लेकर भी ऑफिशियल कन्फर्मेशन मिल चुका है. डायरेक्टर सुकुमार ने बताया कि प्री-प्रोडक्शन शुरू हो गया है. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना फिर से नजर आएंगे. चर्चा है कि इस बार कहानी में नया विलेन भी देखने को मिल सकता है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
‘स्त्री 3’
‘स्त्री 3’ की रिलीज डेट पहले ही तय कर दी गई है-13 अगस्त 2027. राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर इस बार भी लीड रोल में होंगे. अक्षय कुमार के कैमियो की भी उम्मीद जताई जा रही है.
‘दृश्यम 3’
‘दृश्यम 3’ लगभग तैयार हो चुकी है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और अब यह पोस्ट-प्रोडक्शन में है. इसकी रिलीज 2 अक्टूबर 2026 तय की गई है.अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन फिर से अपने दमदार किरदारों में नजर आएंगे.
‘हेरा फेरी 3’
‘हेरा फेरी 3’ सबसे ज्यादा चर्चित और इमोशनल फ्रेंचाइजी है. लंबे विवादों और बदलावों के बाद अब फिल्म आगे बढ़ रही है. डायरेक्टर प्रियदर्शन ने साफ किया है कि 2026 में शूटिंग नहीं होगी, लेकिन 2027 में फिल्म रिलीज होने की उम्मीद है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल हैं.
यह भी पढ़ें– Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा
यह भी पढ़ें– सैफ अली खान बनेंगे अंधे इंसान, अक्षय कुमार निभाएंगे खतरनाक रोल, जानिए कब रिलीज होगी ‘हैवान’
