Gadar 3 में क्या कुछ होने वाला है खास, निर्देशक अनिल शर्मा का खुलासा, बताया कैसा होगा तारा सिंह का रोल

सनी देओल की गदर 2 जबसे सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तब से फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं. गदर 3 को लेकर अब अनिल शर्मा ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि सनी देओल का लुक कैसा लोगा. वहीं कहानी कितनी नयी होगी.

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई कर रही है. फिल्म के धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिये है. हालांकि 13वें दिन इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई. Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो दूसरे बुधवार को 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद इसका टोटल बिजनेस करीब 411.10 करोड़ है. अब गदर 3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. डीएनए के साथ बातचीत में, फिल्म की टीम ने बताया कि हम गदर 3 से क्या उम्मीद कर सकते हैं. निर्देशक अनिल शर्मा इस बात पर चुप्पी साधे हुए हैं कि क्या सनी देओल की तारा सिंह वापसी कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “आपको इंतजार करने और देखने की जरूरत है. अनिल शर्मा ने प्रभात खबर से बात करते हुए कहा, ”अच्छी कहानी के बिना कुछ भी सम्भव नहीं है. वो कहानी 22 दिन में भी मिल सकती है या फिर कई सालों का इंतजार करना पड़ सकता हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >