Gadar 2 में तारा सिंह की बहू है बेहद बोल्ड, बॉलीवुड हसीनाओं को देती है टक्कर, जानें कौन है ये एक्ट्रेस?

गदर 2 की कहानी इस बार काफी अलग होगी. हालांकि गदर में पहले उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था. तारा सिंह और सकीना का बेटा चरणजीत सिंह अब बड़ा हो गया है. गदर 2 में उनके अपोजिट सिमरत कौर नजर आएगी.

Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘गदर-2’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. निर्देशक अनिल शर्मा ने जब से ये अनाउंसमेंट किया है तब से ही फिल्म सुर्खियों में है. एक बार फिर दर्शक सनी देओल को तारा सिंह और अमीषा पटेल को सकीना के रूप में देख पाएंगे. इस बार सनी अपने बेटे के प्यार को बचाने के लिए पाकिस्तानियों से कड़ी टक्कर लेंगे. चलिए आपको बताते है उनकी बहू कौन होंगी.

दरअसल, गदर 2 की कहानी इस बार काफी अलग होगी. हालांकि गदर में पहले उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था. तारा सिंह और सकीना का बेटा चरणजीत सिंह अब बड़ा हो गया है. गदर 2 में उनके अपोजिट सिमरत कौर नजर आएगी. रिपोर्ट्स की मानें तो इस किरदार के लिए सिमरत ने 80 लाख रुपये लिए है.

https://www.instagram.com/p/Coy4_zkvjzA/

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल अपने बेटे के प्यार को बचाने के लिए पाकिस्तानियों से लोहा लेंगे. सिमरत कौर एक पंजाबी परिवार से आती है. उन्होंने तेलुगू रोमांटिक ड्रामा फिल्म प्रेमाथो मी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसके अलावा वो फिल्म डर्टी हरी नाम में भी काम कर चुकी है. सिमरत ने बुर्ज खरीफा पंजाबी गाने में काम किया था. बॉलीवुड में वो गदर 2 से डेब्यू कर रही है. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने के डॉन बॉस्को इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस विषय से बीएससी किया है.

https://www.instagram.com/p/CREmQGPFok2/

सिमरत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस तरीके से पोस्ट करती रहती है. इंस्टा पर उन्हें 786K लोग फॉलो करती है. सिमरत एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट में कमाल लगती है. हर एक तसवीर पर उनके खूब सारे लाइक्स एंड कमेंट्स है.

https://www.instagram.com/p/CPi1IuwgPFO/
कौन है उत्कर्ष शर्मा?

उत्कर्ष शर्मा फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे है और वो कई अन्य फिल्मों में नजर आ चुके है, जिसमें ‘जीनियस’, तुम्हारे हवाले वतन साथियों, प्रपोज, स्टिल लाइफ में काम कर चुके है. इसके अलावा ‘पर्पज’ और ‘होम’ नाम की दो शॉर्ट फिल्म भी वो बना चुके है. बता दें कि उन्होंने अपनी पढ़ाई विदेश में की है. इंस्टाग्राम पर वो काफी एक्टिव रहते है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >