Gadar 2: अब ऐसा दिखता है ‘गदर’ का ‘जीते’, 22 साल में इतना बदल गया सनी देओल का ऑनस्क्रीन बेटा

अनिल शर्मा की गदर आज फिर से री-रिलीज हो रही है. इस बीच फिल्म के कैरेक्टर्स की चर्चा फिर से सोशल मीडिया पर तेज हो गई. असल जिंदगी में उत्कर्ष शर्मा, फिल्म के डायरेक्टर अनिल के बेटे है.

Gadar 2: 2001 में आई फिल्म गदर में सनी देओल और अमीषा पटेल के ऑनस्क्रीन बेटे जीते का रोल उत्कर्ष शर्मा ने निभाया था. 22 साल बाद रिलीज हो रही गदर 2 में एक बार फिर से उत्कर्ष नजर आएंगे. गदर में मासूम और प्यारे से दिखने वाले एक्टर अब वो बड़े हो गए है. उत्कर्ष काफी स्मार्ट और हैंडसम भी हो गए है. चलिए आपको बताते है उनके बारे में.

सनी देओल का ऑनस्क्रीन बेटा

अनिल शर्मा की गदर आज फिर से री-रिलीज हो रही है. इस बीच फिल्म के कैरेक्टर्स की चर्चा फिर से सोशल मीडिया पर तेज हो गई. असल जिंदगी में उत्कर्ष शर्मा, फिल्म के डायरेक्टर अनिल के बेटे है. मूवी में तारा सिंह और सकीना के बेटे का रोल उत्कर्ष ने काफी अच्छे से निभाया था. रिपोर्ट्स की मानें तो गदर 2 में वो एक भारतीय सैनिक के किरदार में नजर आएंगे. तारा सिंह सरहद पार करेंगे, लेकिन इस बार सकीना के लिए नहीं बल्कि अपने बेटे के लिए.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है एक्टर

उत्कर्ष शर्मा के इंस्टाग्राम पर उनके एक से बढ़कर एक तसवीरें मौजूद है. वो काफी डैशिंग लगते है. इंस्टा पर 195K फॉलोवर्स हैं और वो खुद 81 लोग को फॉलो करते है. वो सिर्फ तीन भारतीय क्रिकेटरों को फॉलो करते हैं जिनमें सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली हैं.

उत्कर्ष शर्मा इन फिल्म��ं में आ चुके है नजर

उत्कर्ष शर्मा ने साल 2018 में फिल्म ‘जीनियस’ के साथ लीड एक्टर के रूप में अपनी शुरुआत की. इसके अलावा वो तुम्हारे हवाले वतन साथियों, प्रपोज, स्टिल लाइफ में नजर आ चुके है. एक्टर ने ‘पर्पज’ और ‘होम’ नाम की दो शॉर्ट फिल्म भी बनाया है. एक्टर की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने उत्कर्ष ने प्रोडक्शन एंड डायरेक्शन में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की पढ़ाई की है. साथ ही उन्होंने स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग सीखी है.

Also Read: Gadar के दोबारा रिलीज होने पर अमरीश पुरी के पोते ने किया रिएक्ट,बोले-सिनेमाघरों में उनकी दहाड़ती आवाज सुनने…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >