Gadar 2 की सक्सेस के बाद सनी देओल चार्ज कर रहे 50 करोड़, गदर 2 एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं जो रुपये लेता..

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन-दिनों गदर 2 की ग्रैंड सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म ने 450 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. हालांकि बीते दिनों खबरें आ रही थी कि एक्टर ने अपनी फीस बढ़ा ली है. अब सनी ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

गदर 2 के साथ सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह के रूप में वापस आ गए हैं. अभिनेता ने हाल ही में अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म दर्ज की. मूवी में अमीषा पटेल भी थीं.

गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के साथ जबरदस्त हिट साबित हुई. हर कोई गदर 2 के बारे में बात कर रहा है और रिलीज के दो हफ्ते बाद भी थिएटर हाउसफुल चल रहे हैं.

सफलता के साथ ही सनी देओल की अगली फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें हैं. हाल ही में खबरें वायरल हुईं कि गदर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद सनी देओल ने अपनी फीस बढ़ा दी है.

बताया जा रहा था कि गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल ने अपनी फीस बढ़ाकर 50 करोड़ रुपये कर दिया था और वह सलमान और शाहरुख खान की लीग में शामिल हो गये.

अब सनी देओल ने सभी अफवाहों पर जवाब दिया है. अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सनी देओल का कहना है कि पैसों का मामला निजी है और वह कितना चार्ज करेंगे यह तब तय होगा, जब वह अपनी अगली फिल्म साइन करेंगे.

बॉलीवुड हंगामा के लिए, “सबसे पहले, मुझे लगता है कि पैसे के मामले बहुत व्यक्तिगत हैं. कोई भी व्यक्ति जो कमाता है, उसे बिल्कुल साझा नहीं करता है, यहां तक ​​कि अपने करीबी लोगों को भी नहीं.”

दूसरी बात, ”मैं जो रुपये लेता हूं या नहीं लेता हूं उसका फैसला तब किया जाएगा, जब मैं मेरी अगली फिल्म साइन होगी. फिलहाल, हम सभी गदर 2 की अपार सफलता की प्रक्रिया में लगे हैं.”

ढाई किलो के हाथ वाला अभिनेता ने आगे कहा कि वह अपनी कीमत जानते हैं और अपने सबसे कम समय के दौरान भी, उन्होंने कीमत से समझौता नहीं किया, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि वह अब भी वही इंसान हैं, भले ही गदर 2 की सफलता के बाद अब लोग उन्हें अलग नजरिए से देखते हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘मैं समझदार इंसान हूं.’

इससे पहले गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने खुलासा किया था कि सनी देओल ने फिल्म के लिए अपनी फीस काफी कम कर दी है. फिल्म निर्माता ने कहा कि उन्होंने स्टारकास्ट की फीस के बजाय प्रोडक्शन में अधिक पैसा लगाने का फैसला किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >