Gadar 2: सनी देओल की गदर 2 में अमरीश पुरी को इस किरदार ने किया रिप्लेस, तारा सिंह संग भिड़ेगा

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को लेकर छोटी से छोटी अपडेट पर सभी का ध्यान रहता है. अब खबर है कि फिल्म में अमरीश पुरी की जगह एक खास शख्स लेगा, जो तारा सिंह से लड़ता दिखाई देगा.

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सनी देओल या फिर अमीषा पटेल की तसवीरें या फिर वीडियोज आये दिन सेट से वायरल होती रहती है. ये फिल्म साल 2001 में अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है. पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था. रिपोर्ट्स की मानें अनिल शर्मा ने पार्ट 2 में कई ट्विस्ट डाले है, जिसमें इस बार तारा सिंह सकीना के लिए नहीं बल्कि बेटे जीते के लिए पाकिस्तान जाएंगे और दुश्मनों से लड़ेंगे. इसके अलावा तारा सिंह के बेटे जीते की पत्नी भी होगी. ऐसे में अब सवाल उठता है कि फिल्म में विलेन की भूमिका कौन निभायेगा. अगर नहीं पता तो आइये जानते हैं.

गदर 2 के विलेन होंगे मनीष वाधवा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गदर 2 में विलेन का किरदार मनीष वाधवा निभा सकते हैं. वो शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी निगेटिव किरदार में दिखे थे. वो सनी देओल की फिल्म का हिस्सा हैं, लेकिन अब तक ये कंफर्म नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि वो इस फिल्म के लिए उन्होंने 40 लाख रुपये चार्ज किये हैं. मनीष ने अमरीश पुरी को रिप्लेस किया है, ऐसे में अब देखना होगा कि वो अपने किरदार के साथ कितना न्याय कर पाते हैं. सनी देओल, अमीषा पटेल और मनीषा वाधवा के अलावा फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, गौरव चोपड़ा और लव सिन्हा भी अहम रोल में नजर आयेंगे.

इन जगहों पर शूट हुई है फिल्म

गौरतलब है कि गदर 2 की शूटिंग पालमपुर, अहमदनगर, लखनऊ जैसे शहरों में हुई है. गदर 2 की शूटिंग सबसे पहले तो पालमपुर के भलेड गांव में हुई. पाकिस्तान का सीन फिल्माने के लिए लखनऊ के La Martiniere College कॉलेज को पाकिस्तान की शक्ल दी गई. इसी कॉलेज में फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट हुआ. कुछ सीन्स की शूटिंग मध्यप्रदेश के इंदौर और मांडू में भी की गई है.

Also Read: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल ने बिना जिम जाये डेढ़ महीने में 16 किलो वजन किया कम, आप भी जानें कैसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >