Gadar 2 के एक साल पूरे होने पर सनी देओल ने ऐसे मनाया जश्न, फैंस बोले- बॉलीवुड में एक ही बब्बर शेर है…

‘गदर 2’ को रिलीज हुए एक साल हो गया और इसे लेकर सनी देओल ने पोस्ट किया है. इस पोस्ट के जरिए एक्टर ने फैंस को थैंक्यू कहा. बता दें कि पिछले साल रिलीज हुई गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया था.

Gadar 2: साल 2023 में ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया, जिसके बारे में मेकर्स को उम्मीद नहीं थी. गदर साल 2001 में रिलीज हुई थी और ‘गदर 2’ इसका सीक्वल है, जो पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए और कमाई के मामले में कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले. गदर 2 में सनी देओल, अमीषा पटेल, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और लव सिन्हा है. अब गदर 2 के एक साल होने पर तारा सिंह ने फैंस के प्यार के लिए उन्हें शुक्रिया कहा.

‘गदर 2’ के एक साल पूरे होने पर सनी देओल ने बोले- दुनिया भर…

2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ को एक साल पूरे होने पर सनी देओल ने एक छोटा सा क्लिप पोस्ट किया है. इसे शेयर कर एक्टर ने लिखा, मेरे लाइफ में क्रांति का 1 साल गदर 2. आप सभी ने जिस तरह से दुनिया भर से प्यार बरसाया, जिस तरह से फिल्म के रिलीज को एक त्योहार बना दिया, जिस तरह से आपने तारा सिंह और उनकी फैमिली का जश्न मनाया, सिनेमाघरों को कार्निवल में बदल दिया, वो लंबे समय तक अनमैचेबल रहेगा.

Also Read- Gadar 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने पुष्पा 2 को लेकर की भविष्यवाणी, कहा- इस साल अल्लू अर्जुन की फिल्म…

Also Read- Gadar 2 की सफलता के बाद सनी देओल की चमकी किस्मत, तारा सिंह की झोली में आयीं ये बड़ी फिल्में, यहां जानें

सनी देओल बोले- हिंदुस्तान की असली ब्लॉकबस्टर

सनी देओल ने आगे लिखा, आपके प्यार ने एक नयी जिंदगी हमलोगों में डाल दी और ये सफलता आपकी है. आपका तारा सिंह. इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग #1YearOfGadar2 #हिंदुस्तानकीअसलीब्लॉकबस्टर का इस्तेमाल किया है. वीडियो पर यूजर्स ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हिंदुस्तान जिंदाबाद. एक यूजर ने लिखा, एक्शन किंग. एक अन्य यूजर ने लिखा, पूरे बॉलीवुड में एक ही बब्बर शेर है. एक यूजर ने लिखा, अब जल्दी से लाहौर 1947 और बॉर्डर 2 लाओ. इंतजार नहीं हो रहा. एक यूजर ने लिखा, गदर 2 ऑल टाइम फेवरेट फिल्म.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >