Gadar 2 में तारा सिंह नहीं, ये शख्स खलनायक को चाहता था मारना, निर्देशक अनिल शर्मा बोले- पाकिस्तान टूरिस्ट सेंटर है क्या?

Gadar 2: गदर 2 ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था. कुछ दिन पहले ही अमीषा पटेल ने कहा कि फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने उन्हें बिना बताए फिल्म के क्लाइमेक्स बदल दिए. अब इसपर अनिल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Gadar 2: फिल्म निर्माता अनिल शर्मा की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. सनी देओल, अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 2001 में आई गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल है. गदर को जितना प्यार मिला था, उससे ज्यादा प्यार गदर 2 को मिला. फिल्म ने न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. सनी की मूवी 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है. इस बीच कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने ये फिल्म करने के लिए इसलिए हामी भरी थी सकीना विलेन को मारेगी. हालांकि अनिल ने उन्हें बिना बताए फिल्म के क्लाइमेक्स बदल दिए. अब इसपर निर्देशक ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

अनिल शर्मा बोले- पाकिस्तान टूरिस्ट सेंटर हैं क्या सबको लेकर जाएंगे सनी देओल?

अनिल शर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल पर विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि, “जब उनके मन में था कि वह भी पाकिस्तान में जाए तो हमने उनको मना किया कि हमारी कहानी में ये बिल्कुल संभव नहीं है. दर्शक खुद सोचे क्या वो संभव है? स्क्रिप्ट सुनने के बाद ही ना फिल्म की. उन्होंने आगे कहा, “कौन एक्टर नहीं चाहता अपना रोल बढ़ाना? हर एक्टर चाहता है. लेकिन वो पॉसिबल नहीं था. पाकिस्तान टूरिस्ट सेंटर हैं क्या सबको लेकर जाएंगे सनी देओल? बेटा वहां फंसा हुआ है, बीवी को भी ले जाए जाके? बीवी पर कोई आदमी बंदूक रख देगा और वो फंस जाएगा! पागल है क्या तारा सिंह.”

गदर 2 की कहानी

22 साल बाद, सनी देओल और अमीषा पटेल गदर 2 के जरिए बड़े पर्दे पर लौटे. फिल्म की कहानी तारा सिंह (सनी देओल) और सकीना (अमीषा पटेल) के इमोशनल सफर को आगे बढ़ाती है. इस बार तारा अपने बेटे जीते (उत्कर्ष शर्मा) को पाकिस्तान से बचाने जाता है. जीते को पाकिस्तान में एक लड़की से प्यार हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >