‘गदर 2’ फेम तारा सिंह का घर है बेहद आलीशान, सनी देओल के आशियाने में जिम से लेकर हैलीपेड तक है मौजूद

सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2, 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म रिलीज से पहले हम आपको एक्टर के आलीशान घर के बारे में बताते है. एक्टर मालाबार हिल इलाके में एक शानादर घर में रहते है. उनका घर काफी हाईटेक है.

Sunny Deol House: 2001 में अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर: एक प्रेम कथा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म में सनी देओल तारा सिंह के रोल में दिखे थे. अमीषा पटेल ने सकीना का किरदार प्ले किया था. दोनों की केमेस्ट्री, फिल्म के गाने, एक्शन सीन, दमदार डायलॉग सब कुछ दर्शकों को काफी पसन्द आया था. फिल्म का दूसरा पार्ट गदर 2 आ रहा है. हालांकि मूवी के रिलीज होने में वक्त है तो इस बीच आपको उनका शानदार घर दिखा देते है.

सनी देओल का आलीशान घर

सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2, 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म रिलीज से पहले हम आपको एक्टर के आलीशान घर के बारे में बताते है. एक्टर मालाबार हिल इलाके में एक शानादर घर में रहते है. उनका घर काफी हाईटेक है और इसमें सारी सुख-सुविधाएं है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर की घर की कीमत 2 करोड़ के आस-पास है. उनके घर के बाहर एक खूबसूरत सा पूल है. साथ ही गार्डन में कई तरह के फूल लगे हुए है.

सनी देओल के घर में है जिम

गदर फेम सनी देओल ने अपने घर में एक जिम भी बनाया हुआ है. इसकी तसवीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. रिपोर्ट्स की मानें तो उनके घर के छत पर हैलीपेड बना है. साथ ही एक थिएटर भी बनाया हुआ है, जहां वो अपने परिवार के साथ मूवी टाइम एंजॉय करते है. एक्टर के घर का इंटीरियर भी काफी खूबसूरत है.

गदर 2 में होंगे ये स्टार्स

गदर 2 कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है. पिछली फिल्म में जहां सनी देओल को अपने नंगे हाथों से एक हैंडपंप उखाड़ते हुए देखा गया था, इस बार वो सीमेंट का खंभा तोड़ते नजर आएंगे. गदर 2 में सनी के अलावा अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा और रोहित चौधरी के अलावा सिमरत कौर, गौरव चोपड़ा, मीर सरवर, अनिल जॉर्ज और लव सिन्हा भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे.

Also Read: Gadar 2 में हॉटनेस का तड़का लगाएगी ये एक्ट्रेस, बनेंगी तारा सिंह की बहू, जानें कौन है ये अभिनेत्री?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >