इस कारण Mr India के लिए सतीश कौशिक ने आमिर खान को किया था रिजेक्ट, वजह जानकर लगेगा झटका

अनिल कपूर की ‘मिस्टर इंडिया’ आज तक बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे. एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया था कि मिस्टर इंडिया के लिए सतीश कौशिक ने उन्हें क्यों रिजेक्ट कर दिया था.

दिग्गज बॉलीवुड एक्टर और निर्देशक सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे. एक्टर का 66 साल की उम्र में निधन हो गया. इस खबर से सेलेब्स और उनके चाहने वाले काफी शाॉक्ड और दुखी है. सुबह से ही स्टार्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है. साथ ही उनसे जुड़े किस्से भी फैंस के साथ शेयर कर रहे है. इस बीच आमिर खान से जुड़ा एक किस्सा आपको बताते है, जिसमें सतीश कौशिक ने उन्हें फिल्म मिस्टर इंडिया के लिए रिजेक्ट कर दिया था.

‘मिस्टर इंडिया’ के लिए आमिर खान हुए थे रिजेक्ट

अनिल कपूर की ‘मिस्टर इंडिया’ आज तक बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे. बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया था कि मिस्टर इंडिया के लिए सतीश कौशिक ने उन्हें क्यों रिजेक्ट कर दिया था. दरअसल, आमिर ने बताया था कि, मैं शेखर कपूर से मिला था क्योंकि वह मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक थे. तो मैंने उनसे कहा कि मैं आपके साथ असिस्टेंट के तौर पर काम करना चाहता हूं. उस समय सतीश कौशिक उनके मुख्य सहायक निर्देशक थे.

आमिर खान ने बताई थी वजह

आगे आमिर खान ने बताया था, मैंने एक मीटिंग की और अपना पेपरवर्क दिखाया कि मैं क्या करता हूं, कितना कुछ आता है और वो बहुत इम्प्रेस हुए पेपरवर्क से क्योंकि उस टाइम इंडस्ट्री में कोई पेपरवर्क करता ही नहीं था. ना सतीश करता था. हालांकि ये नौकरी उन्हें नहीं मिला था. आमिर को बाद में पता चला कि आखिरी किस वजह से ये नौकरी उनके हाथ से गई थी.

Also Read: Satish Kaushik Death LIVE: शाम 5 बजे होगा सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार, सामने आयी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
तू जब आया था मुझसे मिलने के लिए…

आमिर खान ने कहा था, बाद में सतीश ने मुझसे कहा कि तू जब आया था मुझसे मिलने के लिए, तो तू गाड़ी चला के आया था और मेरे पास गाड़ी नहीं थी. तो मुझे लगा मैं जिस जूनियर को हायर करूंगा, उसके पास गाड़ी है. जिसके बाद दगंल एक्टर ने उन्हें बताया था कि वो कार उनके दोस्त की थी और वो उस दिन कार लेकर आए थे.

पीएम मोदी ने जताया दुख

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने सतीश कौशिक के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट कर लिखा, प्रख्यात फिल्मी हस्ती सतीश कौशिक के असामयिक निधन से दुखी हूं. वह एक रचनात्मक प्रतिभा थे, जिन्होंने अपने अद्भुत अभिनय और निर्देशन की बदौलत सभी का दिल जीता. उनकी रचनाएं दर्शकों का मनोरंजन करती रहेंगी. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >