Fauzi के डायरेक्टर ने प्रभास के शक्तिशाली सैनिक वाले किरदार पर किया बड़ा खुलासा, कहा- कर्ण का बलिदान और एकलव्य का समर्पण झलके

Fauzi में प्रभास एक वीर सैनिक की भूमिका निभाएंगे. फिल्म के निर्देशक हनु राघवपुडी ने बताया कि उनका किरदार अर्जुन, कर्ण और एकलव्य से प्रेरित है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

Fauzi: निर्देशक हनु राघवपुडी ने अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘फौजी’ में प्रभास के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है. मैथरी मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म अपने टाइटल पोस्टर के बाद से ही जबरदस्त चर्चा में है. पोस्टर में प्रभास को एक प्रभावशाली सैनिक के रूप में दिखाया गया है, जिसके पीछे अर्जुन, कर्ण और एकलव्य जैसे पौराणिक योद्धाओं की झलक महसूस की जा सकती है.

अब हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में हनु राघवपुडी ने बताया कि प्रभास का किरदार इन महाभारत नायकों से प्रेरित है. आइये बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

फौजी में कैसा होगा प्रभास का रोल?

डायरेक्टर ने कहा, “प्रभास ‘फौजी’ में एक शक्तिशाली सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं. मैं चाहता था कि उनके किरदार में अर्जुन का कौशल, कर्ण का बलिदान और एकलव्य का समर्पण झलके.”

निर्देशक ने आगे खुलासा किया कि फिल्म की कहानी के पीछे का विचार महाभारत से जुड़ी एक अनोखी कल्पना से प्रेरित है. वह बोले, “मैंने सोचा, अगर कर्ण पांडवों के साथ होता तो महाभारत का परिणाम कैसा होता? इसी सोच से ‘फौजी’ की नींव रखी गई. यह फिल्म 1940 के औपनिवेशिक काल की एक रोमांचक और भावनात्मक एक्शन कहानी है.”

बता दें कि ‘बाहुबली’ के बाद प्रभास एक बार फिर ऐतिहासिक ड्रामा शैली में वापसी कर रहे हैं. फिल्म की टैगलाइन “एक सैनिक की सबसे बहादुर कहानी” इसके वीरता और भावनात्मक गहराई को दर्शाती है.

फिल्म की खासियत

मैथरी मूवी मेकर्स, जो ‘पुष्पा’, ‘उप्पेना’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, ‘फौजी’ को अपने सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक बना रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में हाई-लेवल विजुअल्स और भव्य प्रोडक्शन डिजाइन पर जोर दिया जा रहा है.

‘फौजी’ पौराणिकता, इतिहास और आधुनिक सिनेमाई तकनीक का एक अनोखा संगम बनने जा रही है.

यह भी पढ़ें: The Family Man Season 3 OTT Release: श्रीकांत तिवारी बनकर फिर लौटेंगे मनोज बाजपेयी, कंफर्म रिलीज डेट आउट, जानें कब और कहां देख पाएंगे तीसरा सीजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >