क्यों अक्षय खन्ना संग काम करने से बचती थीं फराह खान? सालों बाद खोला राज

Farah khan: फराह खान ने हाल ही में पुराने दिनों की शूटिंग से जुड़ा एक पुराना किस्सा बताया. उन्होंने कहा कि उस समय फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ काम करते हुए उन्हें थोड़ा मुश्किल अनुभव हुआ था, जिसे वह आज भी याद करती हैं.

Farah Khan: फिल्मों की शूटिंग के दौरान कई बार ऐसे पल भी आते हैं जो बाद में याद रह जाते हैं. बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने फूड ब्लॉग को लेकर खूब चर्चे में बनी हुई है. इस बीच फराह का एक पॉडकास्ट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 90 के दशक में अक्षय खन्ना के साथ फिल्म की शूटिंग का एक पुराना किस्सा बता रही हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी बात.

‘धुरंधर’ के रहमान डकैत संग काम से बचती थीं फराह

दरअसल, हाल में फराह खान रणवीर इलाहबादिया के पॉडकास्ट में पहुंची. जहां पर वह अपने करियर और शूटिंग के पुराने किस्से पर बात करते दिखीं. इस बीच उन्होंने अपनी पुरानी फिल्म ‘तीस मार खान’ पर बातचीत करते हुए बताया कि एक समय ऐसा था जब वह एक्टर अक्षय खन्ना के साथ काम करने से बचती थीं. उन्होंने कहा कि पहले की कुछ फिल्मों में काम करते समय उन्हें थोड़ा अजीब अनुभव हुआ था, इसलिए वह दोबारा उनके साथ काम करने से बचती थी.

फिल्म के लिए पहले शरमन जोशी को किया था अप्रोच

फराह खान ने अपनी फिल्म ‘तीस मार खान’ के बारे में बताया कि फिल्म में ‘आतिश कपूर’ के किरदार के लिए सबसे पहले वह शरमन जोशी के पास गई थी, लेकिन उन्होंने यह किरदार निभाने से मना कर दिया था. शरमन के मना करने के बाद यह फिल्म अक्षय खन्ना को ऑफर किया गया. फराह ने यह भी कहा की अक्षय उनके लिए लास्ट ऑप्शन थे.

फराह को ट्रॉमा हो गया था

फराह खान ने इस अनुभव को याद करते हुए कहा कि 90s के समय में मैंने अक्षय के साथ दो-तीन फिल्में की थीं, और उसके बाद मुझे ट्रॉमा हो गया था. क्योंकि वो उस समय बिल्कुल अलग इंसान था. हां, वो इंट्रोवर्ट था, लेकिन सेट पर बहुत अच्छा इंसान नहीं था. जब भी मुझे आता था फिल्म कि अक्षय खन्ना है. मैं कह देती थी कि मेरे पास डेट्स नहीं हैं. मुझे लगता है उसने खुद कहा था कि उसके बाल झड़ रहे थे यंग एज में, वो हमेशा चिढ़-चिढ़ा रहता था. चीजें फेंक देता था और स्क्रीप्ट पर बोलता था कि ये क्या डायलॉग है? वो उस वक्त ऐसा ही इंसान था’.

‘धुरंधर’ में रहमान डकैत बनकर छा गए अक्षय खन्ना

एक्टर अक्षय खन्ना फिल्म ‘धुरंधर’ में ‘रहमान डकैत’ के किरदार में नजर आए थे. यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने शानदार कमाई की. खासकर अक्षय खन्ना का ‘रहमान डकैत’ वाला किरदार लोगों को काफी पसंद आया और उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई. अब इस फिल्म का अगला हिस्सा ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ भी आने वाला है, जो 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

अब क्या कर रही फराह खान ?

आजकल फराह खान फिल्मों के साथ-साथ फूड व्लॉग भी बना रही हैं. वह अक्सर अलग-अलग सेलेब्रिटी के घर जाती हैं और वहां उनके साथ खाना बनाती और खाते हुए मजेदार बातचीत करती हैं. उनके ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: धुरंधर वाले रणवीर सिंह की ये फिल्म रही सुपरफ्लॉप, लागत भी नहीं निकाल पायी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >