Deepika Padukone को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने पर फराह खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दुआ के जन्म के समय दीपिका से मिली

Deepika Padukone-Farah Khan: फिल्म निर्माता फराह खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के बीच टेंशन की खबरें आ रही थी. सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें थी कि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. अब फराह ने इसपर रिएक्ट किया है और बताया कि सच्चाई क्या है.

Deepika Padukone-Farah Khan: सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आई कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. मामले ने तब तूल पकड़ा, जब फिल्म निर्माता ने अपने यूट्यूब व्लॉग में दूसरी बार दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर तंज कसा था. अब एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले पर रिएक्ट किया है. उन्होंने खुलासा किया कि वे पहले भी एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रही थीं.

फराह खान ने दीपिका पादुकोण को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने पर बात की

फराह खान ने पिंकविला संग बात करते हुए कहा, “शुरुआत में भी मैं और दीपिका एक दूसरे को फॉलो नहीं करते थे. हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग के दौरान हमने तय किया था कि हम इंस्टाग्राम पर बातचीत नहीं करेंगे… बल्कि डायरेक्ट मैसेज और कॉल करेंगे. हम इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को बर्थडे विश नहीं करते हैं, क्योंकि दीपू को यह पसंद नहीं है. जहां तक बात है 8 घंटे की शिफ्ट वाली बात, तो यह कोई तंज नहीं था, बल्कि दिलीप को यह कहने के लिए था कि अब वह भी 8 घंटे काम करेंगे, जबकि असल में वह सिर्फ 2 घंटे काम करते हैं.”

दुआ के जन्म के वक्त दीपिका से मिली थी फराह खान

फराह ने आगे कहा, “यह बात काफी पर्सनल है और किसी को पता नहीं होगा, मैं उन पहले कुछ लोगों में से एक थी, जो दुआ के जन्म के समय दीपिका से मिलने गई थी. सबकुछ इंस्टाग्राम और पैपराजी नहीं होता है.” उन्होंने कहा, ”आजकल छोटी सी बात को विवाद में बदल दिया जाता है, जो काफी गलत है.” दीपिका पादुकोण ने बेटी के जन्म के बाद फिल्म में काम करने पर शर्त रखी थी. उनका कहना था कि वह अब सिर्फ आट घंटे ही काम करेंगी.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के पैरों में गिर जाएगी गीतांजलि, मांगेगी भीख, अरमान से जुड़ा है कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >