कोरोना की चपेट में आई टीवी की ये मशहूर जोड़ी, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख दी जानकारी

Gurmeet Choudhary and Debina Bonnerjee test Covid-19 positive : हाल ही में बिग बॉस 13 की प्रतिभागी हिमांशी खुराना कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. जिसके बाद उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. अब फेमस टीवी कपल देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर ने इसकी जानकारी अपने फैंस को दी.

Gurmeet Choudhary and Debina Bonnerjee test Covid-19 positive : हाल ही में बिग बॉस 13 की प्रतिभागी हिमांशी खुराना कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. जिसके बाद उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. अब फेमस टीवी कपल देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर ने इसकी जानकारी अपने फैंस को दी.

गुरमीत चौधरी ने ट्वीटर पर एक ट्वीट कर लिखा, ‘आज मेरा और मेरी वाइफ देबीना का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. भगवान की कृपा से हम ठीक हैं और घर पर ही आइसोलेशन में हैं. पूरी सावधानी बरत रहे हैं. हम हमारे संपर्क में आए सभी लोगों से अपना ध्यान रखने की विनती करते हैं. आप सभी के प्यार और सपॉर्ट के लिए शुक्रिया.’

देबीना बनर्जी ने भी यही पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर लिखी. जिसके बाद टीवी सेलेब्स ने दोनों को जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी हैं. बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरमीत चौधरी अपनी एक फिल्म की शूटिंग पूरी करके 17 सितंबर को जयपुर से वापस लौटे थे. वहीं, इससे पहले कई टीवी सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके है.

Also Read: YouTube पर छाया नेहा कक्कड़, मीका सिंह और बादशाह का नया सॉन्ग ‘सावन में लग गई आग’, यहां देखें VIDEO

कुछ दिन पहले ही फिल्‍म और टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी कोरोनो पॉजिटिव पाई गई थी. बता दें कि बीते कुछ महीनों में कई टीवी कलाकार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. पार्थ समथान, जिन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’ 2 में मुख्य भूमिका निभाई थी, लगभग एक महीने पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. हालांकि उन्‍होंने कोरोना को मात दे दी है. श्रेनु पारिख का भी कोरोना टेस्‍ट पॉजिटिव आया था. हाल ही में हिमानी शिवपुरी, राजेश कुमार, सारा खान, राजेश्वरी सचदेव, सचिन त्यागी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिनमें से कुछ ठीक भी हो चुके है.

वहीं, हाल ही में पूरा बच्चन परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ चुका है. एक्टर अनुपम खेर की फैमिली भी कोरोना की चपेट में आ गई थी. फिलहाल अधिकतर सेलेब्स कोरोना को हरा कर अपने-अपने घर पहुंच गए हैं. सारा खान, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा और फेमस रैपर रफ्तार भी कोरोना वायरस से ग्रस्त हो चुके हैं. अर्जुन कपूर ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए पोस्ट साझा की थी. हालांकि अब सब ठीक है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >