Fact Check: आशिकी 3 से बाहर हुई तृप्ति डिमरी, कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म हुई पोस्टपोन

Aashiqui 3: आशिकी 3 की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक दुखद खबर है. रोमांटिक फिल्म से तृप्ति डिमरी बाहर हो गई है. वहीं टाइटल संबंधी विवाद की वजह से कार्तिक आर्यन की मूवी को फिलहाल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है.

Aashiqui 3: अनुराग बसु और कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना होगा. हालिया रिपोर्ट की मानें तो प्रोजेक्ट में कई सारे बदलाव होने वाले हैं. जिसकी वजह से इसको पोस्टपोन कर दिया गया है. यही नहीं रोमांटिक फिल्म से तृप्ति डिमरी ने दूरी बना ली है.

आशिकी 3 क्यों हुई पोस्टपोन

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार तृप्ति डिमरी, जो शुरू में आशिकी 3 में शामिल होने के लिए एक्साइटेड थी. अब उन्होंने इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है. हालांकि ऐसा क्यों हुआ, इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. पोर्टल को सोर्स ने बताया, ”तृप्ति कार्तिक आर्यन संग अपनी केमिस्ट्री और रोमांस के लिए उत्साहित थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा. इसके अलावा फिल्म टाइटल संबंधी विवाद से भी गुजर रही है. इसलिए, इसे पोस्टपोन कर दिया गया है.” हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं किया गया है.

कब से शुरू हो सकती है आशिकी 3 की शूटिंग

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कार्तिक आर्यन और अनुराग बसु की रोमांटिक फिल्म का निर्माण जनवरी 2025 या फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू होने वाला है. मुंबई लोकेशन में पहले तो शूटिंग स्टार्ट होगी. फिलहाल मुख्य अभिनेत्री की कास्टिंग चल रही है. जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने की उम्मीद है. वर्कफ्रंट की बात करें तो तृप्ति डिमरी अर्जुन उस्तारा में शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें- Aashiqui 3 में तृप्ति डिमरी संग रोमांस करने पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम दोनों साथ में बिल्कुल…

यह भी पढ़ें- Aashiqui 3 से बाहर होने पर आदित्य रॉय कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कार्तिक आर्यन इस फ्रेंचाइजी को…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >