Fact Check: क्या सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई को दी खुलेआम धमकी, जानें वायरल हो रहे वीडियो का पूरा सच

सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक्टर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दे रहे हैं. वीडियो के पीछे सच्चाई क्या है, आपको बताते हैं.

Fact Check: राजनेता बाबा सिद्दीकी की पिछले शनिवार को गोलीमार कर हत्या कर दी गई और इसके बाद पुलिस ने एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी. सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी पुलिस ने काफी तगड़ी सुरक्षा का बंदोबस्त किया है. इस बीच सोशल मीडिया पर सलमान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा कि सलमान खुलेआम लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दे रहे हैं. इस वायरल वीडियो के पीछे सच्चाई क्या है, आपको बताते हैं.

वीडियो में क्या कह रहे सलमान खान

सलमान खान का जो वीडियो इंटरनेट में वायरल हो रहा है, उसमें एक्टर कहते हैं, “मान लिया बड़े ताकतवर हो आप, बड़े बहादुर हो आप इतने बहादुर इतने ताकतवर हो आप कि आप, अपने परिवार वालों को कंधा दोगे? उनकी अर्थी उठाओगे? इतना जिगर है आपमें? क्यों आप यमराज और मलकुल-मौत बनना चाहते हो? क्यों अपने परिवार के लोगों पर इनल्लाहे और राम नाम सत्य है पढ़ना चाहते हो?” हालांकि सलमान वीडियो में लॉरेंस बिश्नोई को धमकी नहीं दे रहे हैं और ये एक पुराना वीडियो है.

क्या है वीडियो की सच्चाई

दअरसल, सलमान खान का ये वीडियो अप्रैल 2020 का है. वीडियो में सलमान कोविड-19 के दौरान लोगों को लॉकडाउन को गंभीरता से लेने के लिए कह रहे हैं. एक्टर लॉरेंस बिश्नोई को कोई धमकी नहीं दे रहे, बल्कि उन लोगों को मैसेज दे रहे जो कोविड के दौरान सुरक्षा मानदंडों को फॉलो नहीं कर रहे थे. एक्टर के इस पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर अब शेयर किया जा रहा है. साथ ही बताया जा रहा कि एक्टर ने अपने करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद लॉरेंस को धमकी दी. हालांकि ये पूरी तरह से फेक न्यूज है.

Also Read- सलमान खान की Ex गर्लफ्रेंड ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम भेजा डायरेक्ट मैसेज, बोलीं- ये आपके फायदे की ही बात है…

Also Read- Baba Siddique की हत्या पर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सभी इस घटना से…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >