Fact Check: क्या सच में हुमा कुरैशी- शिखर धवन ने कर ली शादी? एक्ट्रेस को KISS करते दिखे क्रिकेटर, जानें सच्चाई

Fact Check: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की शादी वायरल हो रही है. फोटोज में दोनों शादीशुदा दिख रहे हैं. इन तसवीरों की क्या सच्चाई है आपको बताते हैं.

Fact Check: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की कुछ तसवीरें वायरल हो रही है. तसवीरों में एक्ट्रेस और क्रिकेटर काफी रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं. तसवीरों के वायरल होने के बाद फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इसके बाद दोनों की कुछ और तसवीरें सामने आई है, जो उनकी शादी की लग रही. उनकी शादी की फोटोज देखकर यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि अभिनेत्री और क्रिकेटर डेटिंग शादी के बंधन में बंध गए हैं. आइए इन वायरल तसवीरों के पीछे की सच्चाई बताते हैं.

क्या सच में हुमा कुरैशी और शिखर धवन ने कर ली शादी?

हुमा कुरैशी और भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन वायरल तसवीरों में स्माइल करते दिख रहे हैं. फोटोज शादी की लग रही है. एक और फोटो में हुमा रेड आउटफिट पहने दिख रही है और शिखर का हाथ पकड़े नजर आ रही. एक फोटो में शिखर एक्ट्रेस के गाल पर किस करते दिख रहे हैं. फोटोज देखने के बाद कुछ ने ​​दावा किया कि दोनों ने शादी कर ली है. एक्स और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं.

Huma qureshi and shikhar dhawan wedding photos viral

जानें क्या है सच्चाई

हुमा कुरैशी और शिखर धवन की ये तसवीरें फेक है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तसवीरें एआई से बनाया गया है और दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है. उनके बीच कोई रोमांटिक संबंध नहीं है. कुछ समय पहले ही मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा की तसवीरें एआई से बनाकर वायरल कर दी गई थी. इससे पहले कई सेलेब्स की तसवीरों के साथ भी छेड़छाड़ कर के सोशल मीडिया पर उसे वायरल किया गया था.

जानें हुमा कुरैशी का रिलेशनशिप स्टेटस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हुमा कुरैशी एक्टिंग कोच रचित सिंह को डेट कर रही है. हालांकि एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ कहा नहीं है और अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है. वहीं, शिखर धवन ने साल 2023 में अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक लिया था.

यह भी पढ़ेंMaharani Season 4: हुमा कुरैशी ने महारानी सीजन 4 का कर दिया ऐलान, कहा- उस शो की वजह से…

यह भी पढ़ें- Huma Qureshi Birthday: इस फिल्म ने बनाया रातों-रात स्टार, इंडस्ट्री के 8 सेलेब्स से जुड़ा नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >